सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला)-2024 का आयोजन 27 दिसम्बर को प्रात: 7:30 बजे से संध्या 6 बजे तक सेल एथलेटिक्स अकादमी ग्राउंड बोकारो हॉस्टल सेक्टर-4 में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी नियमित एवं प्रशिक्षणार्थी कर्मचारीगण भाग ले सकते हैं। पुरूष वर्ग में 100 मी., 200 मी., 400 मी., 2000 मी. पैदल चाल, लंबी कूद, जेवलीन थ्रो तथा शॉटपुट का आयोजन किया जाएगा। महिला वर्ग में 100 मी., 200 मी. पैदल चाल, लंबी कूद, जेवलीन थ्रो 600 ग्राम तथा शॉटपुट 4 कि. ग्रा. का आयोजन किया जाएगा। एक प्रतिभागी किसी भी दो इवेंट में भाग ले सकता है। प्रत्येक इवेंट के लिए कम से कम 4 प्रतिभागी का होना अनिवार्य है अन्यथा संबंधित इवेंट स्वमेव निरस्त माना जाएगा।
भिलाई इस्पात संयंत्र में अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सेल एथलेटिक्स अकादमी ग्राउंड बोकारो हॉस्टल सेक्टर-4 में 27 को होगी, नियमित और प्रशिक्षु कर्मचारी ले सकेंगे भाग

You Might Also Like
Newsdesk Admin
ताजा खबरें
RTE Reimbursement Scam Durg 2026: निजी स्कूलों को अतिरिक्त भुगतान की जांच में सुस्ती, रिपोर्ट पर टिकी नजर
RTE Reimbursement Scam Durg 2026 : Durg जिले…
Bhilai Corporation Regularization 2026: 25 साल बाद 5 कर्मचारियों के नियमित होने का रास्ता साफ
Bhilai Corporation Regularization 2026 : Bhilai नगर निगम…
Bastar Naxal Surrender News 2026: बस्तर का बड़ा नक्सली पापा राव कर सकता है सरेंडर, हथियारों के साथ बाहर आने की खबर
Bastar Naxal Surrender News 2026 : Bastar में…
Domestic Violence Attempt Balodabazar 2026: चरित्र संदेह में पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार
Domestic Violence Attempt Balodabazar 2026 : Balodabazar जिले…
Indravati Tiger Reserve Crisis 2026: शिकार के साये में जंगल, चार साल में 4 बाघों की मौत से बढ़ी चिंता
Indravati Tiger Reserve Crisis 2026 : Indravati Tiger…

