CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रुक-रुककर बारिश, केलो नदी का जल स्तर बढ़ा, डेम के 2 गेट खोले गए, जिले में 451 MM औसत बारिश

रुक-रुककर बारिश, केलो नदी का जल स्तर बढ़ा, डेम के 2 गेट खोले गए, जिले में 451 MM औसत बारिश

By Newsdesk Admin 09/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बारिश का मौसम आते ही शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली है, रुक-रुक कर बारिश का दौर अभी भी जारी है। पिछले कुछ दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए हैं और अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही थी।

Contents
दोपहर में निकली धूप1 हफ्ते तक बारिश की संभावनापहले 4 गेट खोले गए थेजिले में 451.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जिले में एक हफ्ते पहले अच्छी बारिश हुई। इसके बाद से रायगढ़ में ऐसी स्थिति नहीं बनी। हांलाकि ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने से केलो नदी का जलस्तर पहले से अधिक बढ़ा हुआ है और इस वजह से 2 गेट भी खोले गए हैं।

बताया जा रहा है कि अभी केलो डेम में 229.400 मीटर पानी भरा हुआ है। जैसे-जैसे जलस्तर और बढ़ेगा जरूरत पड़ने पर और भी गेट खोले जाएंगे। वहीं, जिले में 8 जुलाई तक 451.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 24.2 मिली मीटर औसत बारिश हुई है।

दोपहर में निकली धूप

8 जुलाई मंगलवार की दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। कई दिनों के बाद कुछ देर के लिए धूप भी निकली और मौसम भी साफ रहा, लेकिन शाम होने के बाद फिर से आसमान पर बादल छा गए और रात में करीब साढ़े 8 बजे हल्की बूंदाबांदी होने लगी।

1 हफ्ते तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के रिकार्ड के मुताबिक, जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सप्ताह भर भी आसमान पर बादल छाए रहने व गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।

पहले 4 गेट खोले गए थे

केलो परियोजना के SDO एमके दाइरे ने बताया कि केलो डेम में 8 गेट हैं और पिछले दिनों अच्छी बारिश होने से डेम के 4 गेट खोले गए थे। जिसमें से दो को बंद किया गया और वर्तमान में 2 गेट खुले हैं। जरूरत पड़ने पर और भी गेट को खोला जाएगा।

जिले में 451.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार अब तक रायगढ़ तहसील में 564.8 मिली मीटर, पुसौर में 505.7, खरसिया में 475.1, घरघोड़ा में 450.9, तमनार में 326.4, लैलूंगा में 396.4, मुकडेगा में 444, धरमजयगढ़ में 352.4, छाल में 471.8 और कापू में 523.5 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

You Might Also Like

Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस

Fake Doctor Injection Case: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 10 साल के मासूम की मौत, सक्ती कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

Balodabazar Tehsil Fire: ऐतिहासिक तहसील भवन में भड़की भीषण आग, रिकॉर्ड बचाने में जुटा प्रशासन, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद

MSME Workshop GPM District : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12 मार्च को इंडस्ट्रीज-बैंकर्स मीट, एमएसएमई को बढ़ावा देने पर होगी कार्यशाला

Newsdesk Admin 09/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस

सीजी भास्कर 6 मार्च कोरबा। Well Accident Korba…

Fake Doctor Injection Case: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 10 साल के मासूम की मौत, सक्ती कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

सीजी भास्कर 6 मार्च सक्ती। Fake Doctor Injection…

Balodabazar Tehsil Fire: ऐतिहासिक तहसील भवन में भड़की भीषण आग, रिकॉर्ड बचाने में जुटा प्रशासन, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

बलौदाबाजार। Balodabazar Tehsil Fire: शहर के ऐतिहासिक तहसील…

Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद

सीजी भास्कर 6 मार्च महासमुंद। Chandi Mata Temple…

MSME Workshop GPM District
MSME Workshop GPM District : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12 मार्च को इंडस्ट्रीज-बैंकर्स मीट, एमएसएमई को बढ़ावा देने पर होगी कार्यशाला

सीजी भास्कर, 06 मार्च। जिले में सूक्ष्म, लघु…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस

06/03/2026
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Fake Doctor Injection Case: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 10 साल के मासूम की मौत, सक्ती कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

06/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद

06/03/2026
MSME Workshop GPM District
छत्तीसगढ़

MSME Workshop GPM District : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12 मार्च को इंडस्ट्रीज-बैंकर्स मीट, एमएसएमई को बढ़ावा देने पर होगी कार्यशाला

06/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?