सीजी भास्कर, 8 सितंबर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश (Interstate Cannabis Smuggling Gang Bust) किया है। पुलिस ने कंटेनर सहित 3.88 क्विंटल गांजा की जब्ती बनाई है। मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक सहित गांजा खरीदने वाले दो आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सात सितंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि कंटेनर क्रमांक एनएल-01-एएच-9524 में अवैध रूप से गांजा भरकर नेशनल हाईवे से रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही है। सूचना पर टीम द्वार टोल प्लाजा कुम्हारी में नाकेबंदी की गई। मुखबीर के बताये अनुसार कंटनेर वाहन आते दिखा, जिसे रोककर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम उमेश यादव(46) निवासी जय नगर जिला मधुबनी, बिहार का बताया। चालक ने पुलिस को बताया कि कंटेनर आमतल्ला कोलकाता पश्चिम बंगाल से सामान लेकर गुजरात के लिए निकला था। आरोपित उमेश ने पुलिस को बताया कि रास्ते में ग्राम बारकोड़, देवघर, उड़िसा में उसके परिचित का राहूल नामक युवक मिला। जिसने 13 बोरी गांजा (Interstate Cannabis Smuggling Gang Bust) को नागपुर में शाहिद के पास छोड़ने बोला और कहा कि प्रत्येक बोरी की पांच हजार रुपये दूंगा।
इसके बाद आरोपित ने कंटेनर का लाक खोलकर 13 बोरी गांजा (Interstate Cannabis Smuggling Gang Bust) उसमें भर दिया। आरोपित ने पुलिस को यह भी बताया कि इसके पूर्व भी एक खेप गांजा शाहीद के पास नागपुर में छोड़ चुका है। पूछताछ के बाद पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कंटेनर को खुलवाया और 13 नग प्लास्टिक बोरी में रखे गांजा की जब्ती बनाई। 13 बोरियों में 388 पैकेट गांजा भरा हुआ था और प्रत्येक पैकेट का वजन एक किग्रा था। पुलिस के मुताबिक आरोपित के कुल तीन क्विंटल 88 किग्रा गांजा की जब्ती बनाई गई। इसके अलावा कंटेनर और उसमें भरा अन्य सामान सहित 95 हजार रुपये नगद रकम की भी जब्ती बनाई है।
नागपुर से दो आरोपित को किया गिरफ्तार (Drug Seizure)
आरोपित उमेश यादव की निशानदेही पर थाना कुम्हारी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपित की धरपकड़ के लिए नागपुर पहुंची। नागपुर जाकर टीम द्वारा ट्रेप लगा कर मादक पदार्थ गांजा खरीदी करने पहुंचे अन्य आरोपित मुस्ताक अहमद(34) एवं फयाज अंसारी(24) को गिरफ्तार किया गया। मामले में कुम्हारी पुलिस द्वारा आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इस मामले में कुल जब्त गांजा, कंटेनर और नगद के अलावा आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों की खोज जारी है। पुलिस ने बताया कि अंतर राज्यीय तस्करी को रोकने और अपराधियों पर नियंत्रण पाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी है। इस सफलता से न केवल गांजा तस्करी पर अंकुश लगा है बल्कि आगामी दिनों में ऐसे अपराधियों के खिलाफ और अभियान चलाने की योजना बनाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से राज्य और पड़ोसी राज्यों में मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल था और अब बड़ी संख्या में पैकेट जब्त होने से इस गिरोह की गतिविधियों पर रोक लगेगी।





