CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2023 : हैरी ब्रुक के तूफान से ढेर हुआ कोलकाता, सनराइजर्स 23 रन से जीता

IPL 2023 : हैरी ब्रुक के तूफान से ढेर हुआ कोलकाता, सनराइजर्स 23 रन से जीता

By @Admin 15/04/2023
Share

IPL 2023 कोलकाता ! हैरी ब्रूक (100 नाबाद) का तूफानी शतक और तीसरे विकेट के लिये कप्तान एडन मार्कम (50) के साथ 72 रनो की भागीदारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर को 23 रन से हरा दिया।

IPL 2023 ईडन गार्डन मैदान पर सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में कोलकाता सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी। सनराइजर्स की जीत में इंग्लैंड के स्टाइलिश बल्लेबाज ब्रुक की भूमिका अहम रही जिन्होने आईपीएल के मौजूदा सत्र में पहला शतकवीर बनने का गौरव हासिल किया। ब्रुक ने मात्र 55 गेंदो पर 12 चौकों और तीन छक्के उड़ाये।

IPL 2023 सनराइजर्स के स्कोर का पीछा करने उतरे कोलकाता ने शुरूआती झटकों के बाद संभल कर खेलना शुरू किया। कप्तान नीतिश राणा (75) ने एक छोर पर डट कर मेहमान गेंदबाजों का साहस के साथ सामना किया और दूसरे छोर पर रिंकू सिंह (58 नाबाद) के साथ 69 रनो की उपयोगी भागीदारी निभायी। लक्ष्य की ओर तेजी से बढ रही इस भागीदारी को टी नटराजन ने तोडा जब राणा उनकी गेंद पर डीप कवर पर वशिंगटन सुंदर के हाथों आउट हो गये। इसके बावजूद रिंकू का आतिशी अंदाज नहीं बदला और उन्होने चार चौके और चार छक्के लगाकर एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की। राणा ने 41 गेंदो में पांच चौके और छह छक्के लगाये। इन दोनो के अलावा नारायण जगदीसन (36) ही कोलकाता के लिये रन जुटा सके मगर टीम की हार को नहीं बचा सके।

IPL 2023 इससे पहले ब्रुक को आउट करने के लिये कप्तान राणा ने अपने सात गेंदबाजों आजमाये मगर मैदान पर रनो की बारिश रोकने में सभी के सभी असहाय नजर आये। दो विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आये मार्कम ने दूसरे छोर पर दर्शनीय अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे ब्रुक का भरपूर साथ दिया। मार्कम ने मात्र 26 गेंदों की संक्षिप्त पारी में चौकों छक्कों की बारिश कर दी। उनको वरूण चक्रवर्ती ने अपनी गुगली के जाल में फंसाया और मिड विकेट बाउंड्री पर खड़े आंद्रे रसेल के हाथों कैच आउट करा तूफान को आंशिक विराम दिया। मार्कम ने पांच छक्के और दो चौके लगाये। बाद में ब्रुक का साथ अभिषेक शर्मा (32) ने दिया और रन गति की रफ्तार को बरकरार रखा।

कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल 22 रन पर तीन विकेट चटका कर सबसे सफल गेंदबाज रहे। हालांकि उन्हे कप्तान ने देर से आजमाया वहीं उमेश यादव और सुयश शर्मा ने खूब रन लुटाये।

You Might Also Like

Rinku Singh Father Death: टी20 वर्ल्ड कप के बीच टूटा दुख, पिता के निधन की खबर से भावुक हुआ क्रिकेट जगत

Kapil Dev meets Vishnudeo Sai: नया रायपुर में खेल विकास पर बड़ी पहल की बुनियाद

Women Team Jersey Star: भारतीय महिला टीम की जर्सी पर चमका पहला स्टार, 49 साल की तपस्या का मिला इनाम

Abhishek Sharma Practice Session: मैच से पहले रहस्यमयी तैयारी, काली कार में निकले अभिषेक–गंभीर

Blind Cricket BCCI Support: 3 हजार की मैच फीस से जूझ रहे खिलाड़ियों को मिला संबल, बोर्ड का ऐतिहासिक ऐलान

@Admin 15/04/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rinku Singh Father Death: टी20 वर्ल्ड कप के बीच टूटा दुख, पिता के निधन की खबर से भावुक हुआ क्रिकेट जगत

सीजी भास्कर 27 फ़रवरी Rinku Singh Father Death:…

Chhattisgarh Budget Session: सदन में वित्तीय स्वीकृति पर आमने-सामने सरकार–विपक्ष, जवाबों से भड़का वॉकआउट

सीजी भास्कर 27 फ़रवरी Chhattisgarh Budget Session: छत्तीसगढ़…

Supaibeda Health Camp: दो साल बाद सुपेबेड़ा में फिर लौटी जांच की उम्मीद, एम्स की नेफ्रोलॉजी टीम पहुंची गांव

गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में किडनी पीड़ितों की…

Ex-Naxalites Assembly Visit: लोकतंत्र के दरवाज़े खुले, पूर्व नक्सली आज देखेंगे सदन की कार्यवाही

सीजी भास्कर 27 फ़रवरी राजधानी रायपुर में आज…

Railway Ticket Checking Drive: बिलासपुर स्टेशन पर सख्ती, 17 ट्रेनों में जांच से 2 लाख से ज्यादा का जुर्माना

मंगलवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के…

You Might Also Like

खेल

Rinku Singh Father Death: टी20 वर्ल्ड कप के बीच टूटा दुख, पिता के निधन की खबर से भावुक हुआ क्रिकेट जगत

27/02/2026
खेलछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Kapil Dev meets Vishnudeo Sai: नया रायपुर में खेल विकास पर बड़ी पहल की बुनियाद

26/02/2026
खेल

Women Team Jersey Star: भारतीय महिला टीम की जर्सी पर चमका पहला स्टार, 49 साल की तपस्या का मिला इनाम

24/02/2026
खेल

Abhishek Sharma Practice Session: मैच से पहले रहस्यमयी तैयारी, काली कार में निकले अभिषेक–गंभीर

22/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?