CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2025 RCB : आरसीबी के माथे से हटेगा ‘चोकर्स’ का टैग या फिर दोहराएगा इतिहास, डराने वाले हैं फाइनल्स के रिकॉर्ड

IPL 2025 RCB : आरसीबी के माथे से हटेगा ‘चोकर्स’ का टैग या फिर दोहराएगा इतिहास, डराने वाले हैं फाइनल्स के रिकॉर्ड

By Newsdesk Admin 30/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मई| IPL 2025 RCB : इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा प्यार की जाने वाली टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (IPL 2025 RCB)  एक बार फिर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम करने के काफी करीब पहुंच गई है। साल 2009, 2011 और 2016 में खिताबी जंग तक पहुंचने के बावजूद इस टीम को अब तक जीत नसीब नहीं हुई है। हालांकि, इसके 9 सालों बाद यानी 18वें सीजन में एक बार फिर आरसीबी फाइनल में पहुंच गई है। आरसीबी ने गुरुवार को खेले गए क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को मात देकर फाइनल्स का टिकट सेक्योर कर लिया था।

आईपीएल के 18वें सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (IPL 2025 RCB) ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। बता दें, मौजूदा सीजन में टीम ने खेले गए अपने सभी होम अवे मैच जीते हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इस बार आरसीबी अपना 18 सालों का सूखा समाप्त कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि टूर्नामेंट का खिताबी जंंग अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाने वाला है।

 ‘ई साला कप नामदे‘ स्लोगन! (IPL 2025 RCB)

ऐसा माना तो जा रहा है कि आरसीबी का वो स्लोगन ‘ई साला कप नामदे’ जिसका मतलब होता है इस साल कप हमारा होगा, सही साबित हो सकता है। लेकिन आईपीएल फाइनल्स में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। कई मौकों पर टीम ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद खिताबी जंग में उन्हें हार का सामना ही करना पड़ा है। चलिए एक नजर डालते हैं उन फाइनल मैचों पर जिनमें आरसीबी पहुंची तो थी लेकिन जीत नसीब नहीं हो सकी थी।

पहली बार 2009 में फाइनल्स तक पहुंची थी आरसीबी

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार साल 2009 में खेले गए दूसरे सीजन में फाइनल्स तक का सफर तय किया था। ये मुकाबला 24 मई 2009 को आरसीबी और डेक्कन चार्जर्स के बीच जोहानिसबर्ग में खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी वाली डेक्कन चार्जर्स ने आरसीबी का 6 रनों से मात देकर उनका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था।

2011 के फाइनल्स में सीएसके के हाथों मिली थी हार (IPL 2025 RCB)

आरसीबी दूसरी बार साल 2011 में आईपीएल के फाइनल मैच तक पहुंची थी। चेन्नई स्थित एम चिदंबरम स्टेडियम में 28 मई 2011 को खेले गए उस सीजन के फाइनल मैच में आरसीबी को घरेलू टीम यानी चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 58 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

साल 2016 में खेला था आखिरी फाइनल मैच (IPL 2025 RCB)

वहीं, आखिरी बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल का फाइनल मैच खेलने का मौका साल 2016 में खेले गए 9वें सीजन में मिला था। इस सीजन के खिताबी जंग में उनका सामना डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद से था। 29 मई 2016 को खेले गए फाइनल मैच में आरसीबी को 8 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

क्या इस बार हटेगा ‘चोकर्स‘ का टैग (IPL 2025 RCB)

इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कई बार चैंपियन बनने की कगार पर पहुंची तो है लेकिन कभी ट्रॉफी उठा नहीं सकी है। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा ये होता है कि क्या इस सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी अपने उपर लगे ‘चोकर्स’ के टैग को हटा पाएगी?

You Might Also Like

T20 World Cup Sri Lanka : 15 फरवरी को फिर आमने-सामने आ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप पर बड़ा संकेत

Federation Cup Volleyball Final CG: खिताबी जंग आज, केरल बनाम तमिलनाडु

Tilak Varma Viral Video : ड्रेसिंग रूम वीडियो वायरल, अर्शदीप की रिकॉर्डिंग पर नाराज दिखे तिलक वर्मा

Supreme Court Verdict : अनुराग ठाकुर पर से प्रतिबंध हटा, बीसीसीआई से जुड़ाव की मिली अनुमति

Abhishek Sharma All Format Player: यशस्वी नहीं, टीम इंडिया का असली गेमचेंजर अभिषेक शर्मा?

Newsdesk Admin 30/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Public Transport Crisis Raipur: राजधानी की रफ्तार थमी, बसों की कमी से बढ़ा ट्रैफिक दबाव

Public Transport Crisis Raipur Reality : राजधानी रायपुर…

Chhattisgarh Train Cancellation
Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने…

CG Viral Video
CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। “परित्राणाय साधुनाम्” का संदेश…

Chhattisgarh Real Estate News
Chhattisgarh Real Estate News : भूमि गाइडलाइन में रियायत से रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय से वेलफेयर एसोसिएशन की मुलाकात

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

AI Bike Theft Control Raipur: राजधानी में बाइक चोरों पर डिजिटल शिकंजा

AI Bike Theft Control Raipur Initiative : राजधानी…

You Might Also Like

T20 World Cup Sri Lanka
खेल

T20 World Cup Sri Lanka : 15 फरवरी को फिर आमने-सामने आ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप पर बड़ा संकेत

09/02/2026
खेलछत्तीसगढ़

Federation Cup Volleyball Final CG: खिताबी जंग आज, केरल बनाम तमिलनाडु

08/02/2026
खेल

Tilak Varma Viral Video : ड्रेसिंग रूम वीडियो वायरल, अर्शदीप की रिकॉर्डिंग पर नाराज दिखे तिलक वर्मा

05/02/2026
खेलदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Supreme Court Verdict : अनुराग ठाकुर पर से प्रतिबंध हटा, बीसीसीआई से जुड़ाव की मिली अनुमति

05/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?