सीजी भास्कर, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी Amit Kumar को केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) रैंक के लिए इम्पैनल (IPS Amit Kumar ADG Panel) कर लिया है। वे 1998 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में एडीजी इंटेलिजेंस के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1998 बैच के कुल 30 आईपीएस अधिकारियों को ADG अथवा समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है। इस सूची में अमित कुमार का नाम भी शामिल है। इम्पैनलमेंट के बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की स्थिति में उन्हें केंद्र सरकार में ADG स्तर का पद मिल सकता है।

राज्य और केंद्र दोनों जगह निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी
Amit Kumar इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर Central Bureau of Investigation (CBI) में संयुक्त निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं (IPS Amit Kumar ADG Panel) दे चुके हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में उन्होंने रायपुर, राजनांदगांव, बीजापुर, जांजगीर और दुर्ग जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्य किया है। जनवरी 2024 में उन्हें राज्य पुलिस में इंटेलिजेंस विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां वे ADG इंटेलिजेंस के पद पर कार्यरत हैं।
उत्कृष्ट सेवा के लिए मिल चुका है राष्ट्रपति पुलिस पदक
बेहतर प्रशासनिक क्षमता और उत्कृष्ट सेवा के लिए Amit Kumar को जनवरी 2025 में President’s Police Medal for Distinguished Service से सम्मानित किया (IPS Amit Kumar ADG Panel) गया था। पुलिस महकमे में उन्हें एक कुशल और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में जाना जाता है। केंद्र में ADG रैंक के लिए इम्पैनल होने के बाद माना जा रहा है कि भविष्य में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।





