CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » WhatsApp को लेकर ईरान का चौंकाने वाला दावा: ‘यूज़र्स का डेटा चुपके से जा रहा इज़राइल

WhatsApp को लेकर ईरान का चौंकाने वाला दावा: ‘यूज़र्स का डेटा चुपके से जा रहा इज़राइल

By Newsdesk Admin
18/06/2025
Share

सीजी भास्कर18 जून ‘ईरान में सोशल मीडिया और चैटिंग ऐप्स पर कंट्रोल कोई नई बात नहीं है. लेकिन इस बार मामला ज्यादा गंभीर दिख रहा है. ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने हाल में अपने देशवासियों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल से WhatsApp को डिलीट कर दें. उनका दावा है कि WhatsApp यूजर्स की जानकारी चुपचाप इकट्ठा कर इजराइल को भेज रहा है.ये बयान बिना किसी ठोस सबूत के दिया गया है, लेकिन ईरान जैसे देश में जहां सरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखना चाहती है, ऐसे दावों के बाद ऐप्स पर बैन लगाना आम बात हो गई है.

Meta कंपनी के स्वामित्व वाले WhatsApp ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है. WhatsApp का कहना है कि हम यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं. हम न तो किसी का डेटा किसी देश को देते हैं और न ही आपकी लोकेशन या चैट हिस्ट्री को ट्रैक करते हैं.WhatsApp का सबसे बड़ा हथियार एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है. इसका मतलब ये होता है कि आपके और आपके कॉन्टेक्ट्स के बीच होने वाली बातचीत को कोई तीसरा नहीं पढ़ सकता, यहां तक कि खुद WhatsApp भी नहीं.पहले भी लग चुका है बैनसाल 2022 में, ईरान में एक महिला की हिरासत में मौत के बाद जब विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, तो सरकार ने WhatsApp और Google Play Store को बैन कर दिया था.

उस वक्त सरकार का मकसद था इंफॉर्मेशन को फैलने से रोकना. हालांकि, जनता की नाराजगी और जरूरतों को देखते हुए कुछ महीनों बाद ये बैन हटा लिया गया.WhatsApp की जरूरत ईरान मेंईरान में WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि पर्सनल कॉन्टेक्ट, बिजनेस कम्युनिकेशन और इंटरनेशनल रिश्तेदारों से जुड़ाव का जरिया है. WhatsApp, Instagram और Telegram ये तीन ऐप्स ईरान के सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स हैं. ऐसे में WhatsApp को हटाने की सरकारी अपील, जनता के लिए डिजिटल लाइफ पर असर डाल सकती है.VPN और प्रॉक्सी से होता है काम जारीईरान में कई ऐप्स और वेबसाइट्स पहले से ही ब्लॉक हैं. लेकिन वहां के लोग VPN (Virtual Private Network) या प्रॉक्सी सर्वर की मदद से इन ऐप्स को चलाते हैं.

इसका मतलब सरकार के ब्लॉक लगाने से सोशल मीडिया का यूज रुकता नहीं, बस थोड़ा मुश्किल हो जाता है.तो क्या WhatsApp सच मे बैन हो जाएगा?अभी तक सरकार की तरफ से कोई ऑफिशियल आदेश नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से पब्लिकली टीवी चैनल्स पर WhatsApp को हटाने की अपील की जा रही है, उससे संकेत मिलते हैं कि जल्द ही कुछ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं.WhatsApp की पॉपुलैरिटी और इसके यूजर फ्रेंडली फीचर्स को देखते हुए, अगर ऐप बैन होता है, तो लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

नीतीश सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव का धरना, बोले- अब कोई ऑफर स्वीकार नहीं, सीधे चुनाव होगा
एक मिनट में 50 थप्पड़! Video लेकर जनसुनवाई में पहुंची पत्नी; पति की हैवानियत देख दंग रह गई इंदौर पुलिस
आज की बड़ी खबर : अग्निवीर पर संसद में भिड़े अखिलेश और अनुराग ठाकुर 🛑 अखिलेश बोले मैं मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूं तो BJP सांसद का जवाब- “मैं आर्मी में कैप्टन हूं”
Lost mobile phones returned to owners: ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान में 141 फोन मालिकों को मिले वापस
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

Illegal Liquor Smuggling
Illegal Liquor Smuggling : आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Arang Illegal Liquor Smuggling : पुलिस ने दोनों…

India Petrol Export to Russia : रूस की ‘लाइफलाइन’ बना भारत का पेट्रोल, 2 महीनों में भेजे 10 लाख बैरल

India Petrol Export to Russia :भारत रूस को…

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?