सीजी भास्कर 23 सितम्बर IRCTC Singapore Malaysia Tour के तहत जयपुर से सात दिन और छह रात का पैकेज लॉन्च किया गया है, जो बजट फ्रेंडली होने के साथ यात्रियों को शानदार अनुभव भी देगा। इस पैकेज की शुरुआती कीमत ₹1,23,840 है। इसमें फ्लाइट, होटल स्टे, लोकल ट्रांसपोर्ट और दर्शनीय स्थलों की पूरी सुविधा शामिल है।
सिंगापुर का अनोखा अनुभव
सिंगापुर में IRCTC Singapore Malaysia Tour का हिस्सा बनने वाले यात्रियों को मिलेगा हाफ डे सिटी टूर, सिंगापुर फ्लायर (एंट्री टिकट सहित), सेंटोसा आइलैंड का भ्रमण, नाइट सफारी के साथ ट्राम राइड और मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम का आनंद। इसके अलावा, यूनिवर्सल स्टूडियो और विंग्स ऑफ टाइम का लुत्फ भी शामिल है।
कुआलालंपुर का शानदार सफर
मलेशिया के कुआलालंपुर में इस टूर में शामिल हैं: सिटी टूर, पेट्रोनास ट्विन टावर (स्काई ब्रिज एंट्री टिकट सहित), जेंटिंग हाइलैंड के लिए दो तरफा केबल कार, बातू केव्स और पुतराजाया ओरिएंटेशन टूर। IRCTC Singapore Malaysia Tour में यात्रियों के लिए सभी ट्रांसफर एसी कोच से होंगे।
होटल और भोजन की सुविधाएं
IRCTC Singapore Malaysia पैकेज में यात्रियों को 3 स्टार डीलक्स होटल में 5 रात का आरामदायक ठहराव मिलेगा (3 रात सिंगापुर + 2 रात मलेशिया)। इसके अलावा अमेरिकी प्लान के तहत 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच, 5 डिनर और अंतिम दिन पैक्ड डिनर की सुविधा भी उपलब्ध है।
वीजा और ट्रैवल इंश्योरेंस
इस पैकेज में सिंगापुर का वीजा चार्ज शामिल है जबकि मलेशिया का वीजा फ्री है। 80 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। पूरे सफर में एक IRCTC टूर मैनेजर और इंग्लिश स्पीकिंग गाइड साथ रहेंगे, जिससे यात्रा और सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगी।





