CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी का हारून पाकिस्तानी जासूस है या नहीं? परिजनों ने बताया सच, कहा- पुलिस कहकर ले गई कि…

यूपी का हारून पाकिस्तानी जासूस है या नहीं? परिजनों ने बताया सच, कहा- पुलिस कहकर ले गई कि…

By Newsdesk Admin 23/05/2025
Share

23 मई 2025 :

UP ATS Arrested mohammed haroon: उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने दिल्ली के सीलमपुर इलाके से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद हारून के परिजनों ने उसकी बेगुनाही का दावा करते हुए कहा है कि उसे धार्मिक भेदभाव के तहत फंसाया जा रहा है. परिवार का आरोप है कि हारून सिर्फ अपनी पत्नी से मिलने पाकिस्तान जाता था और उसका किसी तरह की देश विरोधी गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है.

एटीएस की जांच में मोहम्मद हारून पर आरोप है कि वह नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन के संपर्क में था. जांच एजेंसियों का कहना है कि हारून ने हुसैन के साथ मिलकर वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लिए और भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां साझा की.

हारून की गिरफ्तारी पर परिजन क्या बोलें?

पाकिस्तानी नागरिक मुजम्मिल हुसैन को भारत सरकार ने पहले ही PERSONA NON GRATA घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दे दिया था. हारून को हुसैन का करीबी बताया जा रहा है. हारून के परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि हारून की एक शादी पाकिस्तान के गुजरांवाला में हुई थी और उसकी पत्नी का नाम सिम्मी है. भारत में उसकी पहली पत्नी शबाना के साथ उसके तीन बच्चे हैं. हारून की पाकिस्तान में रिश्तेदारी भी बताई जा रही है, जिसके कारण उसकी मुलाकात मुजम्मिल हुसैन से हुई थी.

हारून के भाई मोहम्मद शाहिद ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, “पुलिस कहकर ले गई कि पासपोर्ट की इंक्वायरी करनी है, फिर बिना बताए लखनऊ ले गई. हारून सिर्फ अपनी बीवी से मिलने पाकिस्तान गया था.” परिवार के अनुसार हारून 5 अप्रैल को पाकिस्तान गया था और 25 अप्रैल को लौटा. इससे पहले वह 6-7 महीने पहले भी गया था. हारून की मां रुकैय्या ने बताया कि, “हारून की शादी पाकिस्तान में हुई है लेकिन वह कोई गैरकानूनी काम नहीं करता. पुलिस उसे जबरन उठा कर ले गई. मैं खुद हार्ट की मरीज हूं और दवा लेने गई थी तभी वे ले गए.”

एटीएस की जांच जारी

इस बीच यूपी एटीएस की जांच अभी जारी है. हारून पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी के कहने पर बैंक खाते भी उपलब्ध कराए और महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की. एजेंसियों के अनुसार, वह वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलता था. हारून की गिरफ्तारी पर भांजे मोहम्मद बिलाल ने कहा, “हारून कभी-कभार ही पाकिस्तान जाता था, वो भी सिर्फ रिश्तेदारों से मिलने ही वहां गया था.” परिवार का कहना है कि वे जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे.

You Might Also Like

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर

Petrol Diesel Availability India : ईंधन संकट की खबरों पर सरकार का क्लियर मैसेज, भारत में पर्याप्त तेल भंडार, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

Bilaspur Bird Flu Crisis 2026: 47 हजार पक्षी-अंडे नष्ट, सप्लाई जारी रहने से बढ़ा संक्रमण का खतरा

Raipur Mahaashtami Temple Rush 2026: महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बंजारी मंदिर में अनोखी मान्यता चर्चा में

Newsdesk Admin 23/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IAS Rajat Bansal Posting
IAS Rajat Bansal Posting : IAS रजत बंसल को मिली ‘मल्टी-रोल’ जिम्मेदारी, सरकार ने सौंपा जनसंपर्क से खनिज तक का बड़ा दायरा

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर…

IPS Ratan Lal Dangi Suspension
IPS Ratan Lal Dangi Suspension : IPS रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, वायरल तस्वीरों के बाद सरकार का सख्त एक्शन, तत्काल निलंबन

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में उस वक्त हलचल…

Raipur LPG Cylinder Seizure : रायपुर में अवैध गैस कारोबार पर कार्रवाई, पिकअप से 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त, कागजात नहीं दिखा सके चालक

सीजी भास्कर, 26 मार्च। राजधानी Raipur में अवैध…

CGPSC Prelims Success Students : निःशुल्क कोचिंग से 20 छात्रों ने CGPSC प्री में मारी बाजी, कांकेर बना प्रेरणा केंद्र

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के Kanker जिले…

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: दुर्ग जिले के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर

26/03/2026
देश-दुनिया

Petrol Diesel Availability India : ईंधन संकट की खबरों पर सरकार का क्लियर मैसेज, भारत में पर्याप्त तेल भंडार, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Bird Flu Crisis 2026: 47 हजार पक्षी-अंडे नष्ट, सप्लाई जारी रहने से बढ़ा संक्रमण का खतरा

26/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?