CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इजराइल-ईरान युद्ध: तेहरान से भारतीयों को निकालने की कवायद तेज, एंबेसी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इजराइल-ईरान युद्ध: तेहरान से भारतीयों को निकालने की कवायद तेज, एंबेसी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर 17 जून इजराइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के चलते ईरान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इसी के चलते भारतीय एंबेसी ने मंगलवार को अपने नागरिकों से अपील की है. ईरान में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को तेहरान में सभी भारतीय नागरिकों और सार्वजनिक सूचना अधिकारियों (पीआईओ) को सलाह दी है कि जो लोग खुद से शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं वो निकल जाए.एंबेसी ने तेहरान में उन भारतीयों को भी निर्देश दिया है जो उनसे संपर्क नहीं कर पाए हैं, एंबेसी ने कहा, जो भारतीय अभी तक हम से संपर्क नहीं कर पाए हैं वो तुरंत संपर्क करें.

भारतीय विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में 10 हजार 765 भारतीय नागरिक रहते हैं.छात्रों को बाहर निकाला गयाएंबेसी ने कहा, तेहरान में भारतीय छात्रों को दूतावास की तरफ से सुरक्षा के चलते शहर से बाहर निकाला गया है. साथ ही बाकी भारतीय नागरिक जो परिवहन के मामले में आत्मनिर्भर हैं, उन्हें भी हालातों को देखते हुए शहर से बाहर जाने की सलाह दी गई है. साथ ही, कुछ भारतीयों को आर्मेनिया की सीमा के जरिए से ईरान छोड़ने की सुविधा दी गई है. दूतावास हर संभव सहायता देने के लिए लोगों से लगातार संपर्क में है. हालात को देखते हुए आगे के लिए सलाह जारी की जा सकती है.एंबेसी ने हेल्पलाइन नंबर किया जारीएंबेसी ने पोस्ट में लिखा, सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वो तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपनी लोकेशन और संपर्क नंबर दें.

इसी के साथ दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किए. +989010144557; +989128109115; +989128109109इसके अलावा, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि इजराइल और ईरान दोनों में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है.ईरान-इजराइल के बीच बढ़ा तनावईरान और इजराइल के बीच यह युद्ध शुक्रवार को शुरू हुआ. इजराइल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमला किया था. इजराइल ने ईरान पर ड्रोन और मिसाइल बरसाई. दरअसल, ईरान तेजी से परमाणु शक्ति बनने की जद्दोजहद कर रहा है और इजराइल का कहना है कि वो ईरान को परमाणु ताकत नहीं बनने देगा.

इजराइल के अटैक के बाद ईरान ने भी उस पर अटैक किया. इसी के बाद दोनों देशों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है. मंगलवार को दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद पांचवें दिन में पहुंच गया है. लेकिन तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. सोमवार की रात, इजराइल ने तेहरान पर कई हवाई हमले किए, जबकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इजराइल की राजधानी तेल अवीव और उत्तरी शहर हाइफा पर बमबारी की. अब तक, इजराइली हमलों में 224 ईरानी मौतें और 1,481 घायल हुए हैं. दूसरी ओर, ईरान के जवाबी हमलों में 24 इजराइलियों की जान चली गई और 600 से अधिक घायल हो गए हैं

Yogi Adityanath’s statement on mafias : माफियाओं पर गरजे योगी, कहा- कानून के डर से अब उनका अस्तित्व खत्म हो गया
India vs Sri Lanka 1st Test : गॉल टेस्ट में भारत की पारी 462 रन पर खत्म, सिराज ने पहली ही गेंदों में श्रीलंका को दिया झटका
Tobacco Excise Duty India : तंबाकू पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और पान मसाला पर उपकर 1 फरवरी से लागू
Konark Sun Temple Ban 2025 : कोणार्क सूर्य मंदिर के नाटमंडप पर चढ़ने पर प्रतिबंध, जानिए क्या है वजह
Karnataka CM : कर्नाटक में सत्ता बदलने की आहट, इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री की तारीखों पर तेज हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?