CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इजरायल-ईरान जंग से भारत पर बढ़ा खतरा! तेल की कीमतें 10 डॉलर उछलीं, आपकी जेब पर सीधा असर

इजरायल-ईरान जंग से भारत पर बढ़ा खतरा! तेल की कीमतें 10 डॉलर उछलीं, आपकी जेब पर सीधा असर

By Newsdesk Admin 13/06/2025
Share

सीजी भास्कर 13 जून इज़राइल और हमास के बीच जारी जंग अब ईरान तक पहुंच गई है. इज़राइल द्वारा तेहरान में मिसाइल हमला किए जाने के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है. इसका असर वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों पर भी दिखने लगा है. महज दो दिनों में ब्रेंट क्रूड के दाम 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 75 डॉलर तक पहुंच गए.

भारत जैसे देश, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों का 85% आयात के जरिए पूरा करते हैं, इस बदलाव से सीधे प्रभावित हो सकते हैं.भारत पर असर कितना गहरा?भारत अपनी कुल तेल जरूरतों का लगभग 44.6% हिस्सा सिर्फ मिडिल ईस्ट से आयात करता है. ऐसे में अगर ये तनाव लंबा खिंचता है, तो क्रूड की कीमतों में और तेजी संभव है. भले ही भारत ने अपनी आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाई है, लेकिन इसके बावजूद कच्चे तेल की कीमत में 10% से अधिक की वृद्धि से आयात बिल में 90,000 करोड़ रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

किस तरह से होगा असर?

महंगाई में उछाल: अगर कच्चे तेल के दाम 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़ते हैं, तो खुदरा महंगाई दर में 0.5% तक का इज़ाफा हो सकता है. पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुएं महंगी हो जाएंगी, जिससे ट्रांसपोर्ट और उत्पादन लागत भी बढ़ेगी.आयात बिल पर दबाव: तेल के महंगे होने से भारत का चालू खाता घाटा (CAD) बढ़ सकता है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर असर पड़ेगा.रुपया कमजोर: अधिक डॉलर की मांग और बढ़ते आयात बिल के चलते रुपये में गिरावट हो सकती है. इससे न केवल तेल बल्कि अन्य आयातित वस्तुएं भी महंगी होंगी.आर्थिक विकास धीमा: बढ़ी हुई लागत से उद्योगों और सेवाओं की ग्रोथ पर असर पड़ेगा, जिससे GDP ग्रोथ में गिरावट देखी जा सकती है.शेयर बाजार में गिरावट:

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से पहले भी अक्टूबर 2024 में बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी. इस बार भी सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट की आशंका है.नौकरियों पर असर: जब महंगाई बढ़ती है, तो कंपनियां लागत कटौती के उपाय करती हैं. इसका असर नौकरियों, वेतन और प्रमोशन पर भी पड़ सकता है.भारत की तैयारीभारत ने तेल आयात के स्रोतों को कई देशों तक फैला दिया है.

फिलहाल रूस भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है, जो कुल आयात का लगभग 3540% हिस्सा देता है. इसके अलावा इराक, सऊदी अरब, UAE, वेनेजुएला, नाइजीरिया और अमेरिका से भी तेल खरीदा जा रहा है.सरकार ने बायोफ्यूल और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे विकल्पों पर काम तेज कर दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि भारत के पास पर्याप्त भंडार है और वैश्विक संकट के बावजूद आपूर्ति बाधित नहीं होगी.

You Might Also Like

Responsibility of Aurangabad : बिहार में दूसरे चरण के लिए MLA रिकेश को औरंगाबाद में मिली जवाबदारी, आज शाम भिलाई से होंगे रवाना

President Draupadi Murmu Visit CG : छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

Air India Express Luggage Delay : यात्रियों का सामान तीन दिन से अटका, 200 से अधिक यात्रियों का लगेज नहीं मिला, नहीं मिल रहा जवाब

Vijay Mallya Assets Case : विजय माल्या ने मांगी जब्त संपत्तियों और वसूली की पूरी जानकारी, हाई कोर्ट ने सुनवाई 12 नवंबर तक टाली

Amul ICA Global Ranking : अमूल बना दुनिया की नंबर-1 सहकारी संस्था, इफको को मिला दूसरा स्थान

Newsdesk Admin 13/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surguja Road Accident: दो अलग-अलग हादसों में एक की मौत, चार घायल

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 5 नवंबर की…

Coal Scam Case Chhattisgarh
Coal Scam Case Chhattisgarh : ईओडब्ल्यू अफसरों पर बयान में छेड़छाड़ के आरोप पर इस तारीख को आएगा फैसला

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। चर्चित कोयला घोटाला मामले…

IAS IPS DA Hike Chhattisgarh
IAS IPS DA Hike Chhattisgarh : प्रदेश के IAS–IPS अधिकारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58 प्रतिशत डीए

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। राज्य सरकार ने भारतीय…

Raigarh Sand Smuggling: 12 वाहन जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध रेत परिवहन…

Human Trafficking Case Bilaspur
Human Trafficking Case Bilaspur : एक लाख में मुंहबोली भांजी का सौदा, रेलवे स्टेशन में पकड़े गए आरोपित

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मानव…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीति

Responsibility of Aurangabad : बिहार में दूसरे चरण के लिए MLA रिकेश को औरंगाबाद में मिली जवाबदारी, आज शाम भिलाई से होंगे रवाना

06/11/2025
President Draupadi Murmu Visit CG
देश-दुनिया

President Draupadi Murmu Visit CG : छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

05/11/2025
Air India Express Luggage Delay
देश-दुनिया

Air India Express Luggage Delay : यात्रियों का सामान तीन दिन से अटका, 200 से अधिक यात्रियों का लगेज नहीं मिला, नहीं मिल रहा जवाब

05/11/2025
Vijay Mallya Assets Case
देश-दुनिया

Vijay Mallya Assets Case : विजय माल्या ने मांगी जब्त संपत्तियों और वसूली की पूरी जानकारी, हाई कोर्ट ने सुनवाई 12 नवंबर तक टाली

05/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?