CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘तालियां बजाने के लिए दो हाथ चाहिए, लेकिन बदले में शत्रुता ही मिले तो…’ सिंगापुर में CDS चौहान ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

‘तालियां बजाने के लिए दो हाथ चाहिए, लेकिन बदले में शत्रुता ही मिले तो…’ सिंगापुर में CDS चौहान ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

By Newsdesk Admin 31/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मई | भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को सिंगापुर में आयोजित 22वें शांग्री-ला डायलॉग में हिस्सा लिया और आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को आईना दिखाया है. जनरल चौहान ने कहा, सिर्फ भारत नहीं बदला, रणनीति भी बदली है.

शांग्री-ला डायलॉग एशिया का प्रमुख रक्षा मंच है, जिसका आयोजन शुक्रवार से रविवार तक हो रहा है. इस महत्वपूर्ण संवाद के दौरान जनरल चौहान ने ‘भविष्य के युद्ध और युद्धकला’ विषय पर संबोधन दिया. उन्होंने एक विशेष सत्र में भी हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने ‘भविष्य की चुनौतियों के लिए डिफेंस इनोवेशन सॉल्यूशन’ विषय पर अपनी बात रखी.

‘भारत आज आगे, यह रणनीति का नतीजा’

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सीडीएस जनरल चौहान ने साफ कहा कि भारत अब बिना रणनीति के नहीं चल रहा है. अगर पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ दुश्मनी ही मिले तो दूरी ही सबसे बेहतर रणनीति हो सकती है. उन्होंने आगे कहा, जब हमने आजादी पाई थी, तब पाकिस्तान सामाजिक विकास, GDP, प्रति व्यक्ति आय से लेकर हर पैमाने पर हमसे आगे था. लेकिन आज भारत अर्थव्यवस्था, मानवीय विकास, सामाजिक समरसता समेत हर मोर्चे पर आगे है. यह संयोग नहीं, बल्कि रणनीति का नतीजा है.

‘ताली के लिए दो हाथ की जरूरत’

सीडीएस जनरल चौहान ने 2014 की कूटनीतिक पहल को याद दिलाया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आमंत्रित किया था. जनरल चौहान का कहना था कि लेकिन तालियां बजाने के लिए दो हाथ चाहिए होते हैं. उन्होंने कहा, अगर बदले में सिर्फ शत्रुता ही मिले तो फिलहाल दूरी बनाए रखना भी एक समझदारी भरी रणनीति है.

जनरल चौहान ने सिंगापुर में आयोजित कार्यक्रम के दरम्यान ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, ब्रिटेन समेत कई देशों के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों और सैन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की. इन बैठकों में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सैन्य सहयोग बढ़ाने, रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और साझा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने पर चर्चा हुई.

भारत-अमेरिका के बीच बातचीत

CDS जनरल अनिल चौहान ने अमेरिका के इंडो-पैसिफिक कमांड (INDOPACOM) के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे. पापारो से मुलाकात की और रक्षा संबंधों को नई मजबूती दी. इस दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और खास तौर पर ऑपरेशन सिंदूर पर गहन चर्चा हुई. इस मुलाकात में मिलिट्री-टू-मिलिट्री कोऑपरेशन को विस्तार देने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी के नए अवसरों पर बातचीत हुई. बदलते क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए दोनों नेताओं ने उभरती चुनौतियों का मिलकर सामना करने के प्रति सांझे संकल्प को दोहराया.

‘चीन ने बदली रणनीति’

शांग्री-ला डायलॉग में 47 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 40 से अधिक मंत्री-स्तरीय प्रतिनिधि शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन इस बार अपने रक्षा मंत्री डोंग जुन को सम्मेलन में नहीं भेज रहा. इसके बजाय पीपल्स लिबरेशन आर्मी की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी का एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा ले रहा है. हाल के वर्षों में इस मंच पर चीन की रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है. सम्मेलन में अमेरिका और चीन के बीच ताइवान और दक्षिण चीन सागर में समुद्री अधिकारों को लेकर जारी तनाव पर विशेष चर्चा होगी.

यह पहली बार है जब चीन 2019 के बाद अपने रक्षा मंत्री को इस मंच पर नहीं भेज रहा है. साथ ही यह पहला अवसर है जब किसी यूरोपीय नेता (फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों) को इस सुरक्षा सम्मेलन में उद्घाटन भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया.

इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को सिंगापुर पहुंच गए थे. सिंगापुर और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम भी शनिवार को सम्मेलन में संबोधन देंगे. अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ का भाषण विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वह ट्रंप प्रशासन की इंडो-पैसिफिक रक्षा नीति को पेश करेंगे.

तीन दिवसीय सम्मेलन में कुल सात पूर्ण सत्र और तीन विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं. शांग्री-ला डायलॉग का आयोजन लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज़ (IISS) द्वारा 2002 से किया जा रहा है, जिसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र की प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होती है. 2024 में इसमें 45 देशों ने हिस्सा लिया था.

You Might Also Like

Telangana Naxalites Surrender : तेलंगाना में माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 130 उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, CM की मौजूदगी में सौंपे हथियार

Donald Trump Iran Statement : ईरान अब मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ नहीं रहा”, युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा; सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

Animal Cruelty Viral Video: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Women Commission Hearing: महिला दिवस पर बड़ा अभियान, 33 जिलों की महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय का अवसर

ISBM University Woodball Gold: राष्ट्रीय वुडबॉल टूर्नामेंट में आईएसबीएम यूनिवर्सिटी की जीत, खिलाड़ियों ने दिलाया गोल्ड

Newsdesk Admin 31/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Promotion Education Department
Fake Promotion Education Department : शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमोशन का खुलासा, दुर्ग संभाग ने दो कर्मचारियों की पदोन्नति रद्द की

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ के Kabirdham जिले…

Fake Police Chain Snatching Case
Fake Police Chain Snatching Case : फर्जी पुलिस बनकर की चैन स्नैचिंग, आधार कार्ड जांच का बहाना; रायगढ़ में कुछ ही घंटों में दबोचे गए आरोपी

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ के Raigarh में…

Telangana Naxalites Surrender
Telangana Naxalites Surrender : तेलंगाना में माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 130 उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, CM की मौजूदगी में सौंपे हथियार

सीजी भास्कर, 07 मार्च। तेलंगाना में सुरक्षा मोर्चे…

Vaibhavi Agarwal UPSC Rank 35
Vaibhavi Agarwal UPSC Rank 35 : UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल से मिले CM साय, बोले – मेहनत और समर्पण से ही बनती है सफलता की राह

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Donald Trump Iran Statement
Donald Trump Iran Statement : ईरान अब मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ नहीं रहा”, युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा; सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

सीजी भास्कर, 07 मार्च। मिडिल ईस्ट में जारी…

You Might Also Like

Telangana Naxalites Surrender
देश-दुनिया

Telangana Naxalites Surrender : तेलंगाना में माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 130 उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, CM की मौजूदगी में सौंपे हथियार

07/03/2026
Donald Trump Iran Statement
देश-दुनिया

Donald Trump Iran Statement : ईरान अब मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ नहीं रहा”, युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा; सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

07/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Animal Cruelty Viral Video: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

07/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Women Commission Hearing: महिला दिवस पर बड़ा अभियान, 33 जिलों की महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय का अवसर

07/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?