CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jagdalpur Road Accident : जगदलपुर में दो सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत, दोनों मामलों में चालक फरार

Jagdalpur Road Accident : जगदलपुर में दो सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत, दोनों मामलों में चालक फरार

By Newsdesk Admin 19/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला और 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत (Jagdalpur Road Accident) हो गई। दोनों घटनाओं में वाहन चालक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर परपा थाना क्षेत्र के डिमरापाल से आगे मारेंगा चौक आकाशवाणी के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां करीब 50 वर्षीय महिला की सड़क पर ही मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बावजूद दुर्घटना करने वाले वाहन के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
महिला के पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) भेज (Jagdalpur Road Accident) दिया है। साथ ही महिला की पहचान के लिए उसकी फोटो सभी थाना और पुलिस चौकियों में भेजी गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

दूसरी घटना बोधघाट थाना क्षेत्र के नकटी सेमरा के पास हुई, जहां सेमरा निवासी भावेश चंद्र (18) की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भावेश चंद्र आड़ावाल स्थित एक मोबाइल दुकान में काम (Jagdalpur Road Accident) करता था। वह रात में काम से घर लौट रहा था, तभी नगरनार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

You Might Also Like

SDO Bribe Case : बलौदाबाजार में एसडीओ 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

PM Asha Yojana CG : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पीएम आशा योजना के तहत किसानों का पंजीयन 28 फरवरी तक, MSP पर होगी उपज की खरीदी

DMF Surguja Assistant Grade 3 : अंबिकापुर में सहायक ग्रेड-03 (संविदा) पद हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, वेबसाइट पर उपलब्ध

Oxygen Plant Safety Bhilai: स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बेसमेंट प्लांट पर PESO की सख्ती, जांच के निर्देश

Paddy Bonus CG : होली से पहले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का भुगतान, मुख्यमंत्री साय के फैसले से किसानों में उत्साह

Newsdesk Admin 19/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SDO Bribe Case : बलौदाबाजार में एसडीओ 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले…

PM Asha Yojana CG : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पीएम आशा योजना के तहत किसानों का पंजीयन 28 फरवरी तक, MSP पर होगी उपज की खरीदी

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता…

DMF Surguja Assistant Grade 3 : अंबिकापुर में सहायक ग्रेड-03 (संविदा) पद हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, वेबसाइट पर उपलब्ध

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। जिला खनिज संस्थान न्यास…

Oxygen Plant Safety Bhilai: स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बेसमेंट प्लांट पर PESO की सख्ती, जांच के निर्देश

Oxygen Plant Safety Bhilai : भिलाई के कांट्रेक्टर…

Paddy Bonus CG : होली से पहले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का भुगतान, मुख्यमंत्री साय के फैसले से किसानों में उत्साह

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

SDO Bribe Case : बलौदाबाजार में एसडीओ 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

19/02/2026
छत्तीसगढ़

PM Asha Yojana CG : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पीएम आशा योजना के तहत किसानों का पंजीयन 28 फरवरी तक, MSP पर होगी उपज की खरीदी

19/02/2026
छत्तीसगढ़रोजगार

DMF Surguja Assistant Grade 3 : अंबिकापुर में सहायक ग्रेड-03 (संविदा) पद हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, वेबसाइट पर उपलब्ध

19/02/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गस्वास्थ्य

Oxygen Plant Safety Bhilai: स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बेसमेंट प्लांट पर PESO की सख्ती, जांच के निर्देश

19/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?