CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जगजीत सिंह डल्लेवाल हिरासत में, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने की तैयारी तेज

जगजीत सिंह डल्लेवाल हिरासत में, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने की तैयारी तेज

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share

सीजी भास्कर 19 मार्च पंजाब के मोहाली में नए एयरपोर्ट चौक के पास लंबे समय से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इनके अलावा सरवन सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटड़ा और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया. सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली कराने की रणनीति बनाई है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई. ये सभी नेता किसानों की मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (msp) की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों को पूरा करने की अपील कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर (एयरपोर्ट रोड) पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई, जहां बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं. पुलिस ने ऐहतियातन कदम उठाते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. शंभू और खनौरी में इंटरनेट बंद कर दिया गया है.दरअसल, बुधवार को किसान नेताओं और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच सातवें दौर की बातचीत हुई. बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शामिल हुए. पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां बैठक में उपस्थित रहे.बैठक में किसानों की प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई, जिनमें फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, किसानों और कृषि मजदूरों के लिए पेंशन, कर्ज माफी, बिजली दरों में बढ़ोतरी न करने, किसानों पर दर्ज पुलिस केस वापस लेने और लखीमपुर खीरी हिंसा पीड़ितों को न्याय दिलाने जैसी मांगें शामिल थीं. बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि चर्चा सकारात्मक रही और अगली बैठक 4 मई को होगी.

किसानों का कहना – ठोस समाधान की उम्मीदकिसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों को हल करेगी. उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में भाग लिया. इससे पहले, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल एंबुलेंस में बैठक स्थल पहुंचे. डल्लेवाल ने कहा कि वे सरकार से MSP की कानूनी गारंटी के लिए पर्याप्त जवाब की उम्मीद कर रहे हैं.MSP पर पहले भी हो चुकी है चर्चाइससे पहले, 22 फरवरी को किसानों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें सरकार ने किसानों से MSP पर कानूनी गारंटी की मांग के समर्थन में डेटा मांगा था. किसानों ने बताया कि इसके लिए हर साल लगभग 25,000 से 30,000 करोड़ रुपये का बजट चाहिए.

किसानों का कहना है कि उनकी अन्य मांगों में 2020-21 के किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 की बहाली और लखीमपुर खीरी हिंसा के दोषियों को सजा दिलाने की मांग भी शामिल है.बता दें कि किसानों ने 13 फरवरी 2024 को दिल्ली कूच की घोषणा की थी, लेकिन पुलिस ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर उन्हें रोक दिया. तब से किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं.

‘पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ भारत ने दिया कड़ा संदेश,’ सीएम रेखा गुप्ता ने भारतीय सेना पर जताया गर्व
अब दोपहिया वाहन चालकों को भी भरना होगा टोल टैक्स…
India vs Pakistan Asia Cup 2025: सूर्या ने जीत को सेना और पहलगाम पीड़ितों को समर्पित किया
अदालत के आदेश पर जामा मस्जिद में सर्वे के लिए पहुंची पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग, कलेक्टर एसपी मौके पर, भीड़ पर छोड़े आंसू गैस के गोले
AIIMS Doctor Advice : ठंड में शुगर क्यों बिगड़ती है? डायबिटीज मरीजों के लिए एम्स डॉक्टर का अलर्ट, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NEET UG Counselling
NEET UG Counselling : छत्तीसगढ़ में MBBS की 206 और BDS की 225 सीटें खाली, 15 अक्टूबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश…

Raipur Murder Case
Raipur Murder Case :  रायपुर में देवी प्रतिमा के स्वागत के दौरान खूनी विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की मौत

रायपुर के अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक के…

Jeremy Schofield Tattoo
Jeremy Schofield Tattoo :  शरीर के 90% हिस्से पर टैटू, कनाडा के जेरेमी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

कनाडा के जेरेमी स्कोफील्ड अपने अनोखे शौक की…

8th Pay Commission :  8वें वेतन आयोग में 2.1 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरा गणित

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को 8वें वेतन…

Durg Civic Elections
Durg Civic Elections :  दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कल्याण कॉलेज बनेगा मतगणना और सामग्री वितरण का मुख्य केंद्र, राजनीतिक दलों की बैठकें शुरू

भिलाई-चरौदा और जामुल नगर पालिका-निगम क्षेत्रों में जिला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?