सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। ज्योति नगर स्थित जैन मंदिर (Jain Temple Gold Kalash Theft) के शिखर पर सोने की परत चढ़े 30 लाख रुपये के कलश को चोर चुरा ले गया। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। सीसीटीवी फुटेज (Temple CCTV Footage) में आरोपी को मंदिर की छत पर चढ़ते और कलश लेकर भागते हुए देखा गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज जैन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
जैन (Jain Temple Gold Kalash Theft) ने बताया कि मंदिर लगभग 25 वर्ष पुराना है और करीब 17 वर्ष पहले शिखर पर सोने की परत चढ़ा हुआ 30 किलो का कलश लगाया गया था, जिसकी मौजूदा कीमत करीब 30 लाख रुपये है। शनिवार सुबह मंदिर खुलने पर देखा गया कि शिखर से कलश गायब है। फुटेज की जांच में सामने आया कि रात करीब 11:45 बजे एक व्यक्ति मंदिर के बाहर कुछ देर बैठा रहा, फिर छत पर चढ़कर शिखर तक पहुंचा और कलश चोरी कर (Gold Kalash Missing Case) फरार हो गया।
आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि चोरी का पता चलते ही उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन कार्रवाई में देरी हुई। इस पर नाराज़ जैन समाज (Public Protest on Temple Theft) के लोग मंदिर पर जुट गए और सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक लोनी रोड के एक हिस्से पर यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।


