CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jalore: जालौर में बिजली के तार की चपेट में आई मिर्च से लदी ट्रक, भीषण आग से मची अफरातफरी

Jalore: जालौर में बिजली के तार की चपेट में आई मिर्च से लदी ट्रक, भीषण आग से मची अफरातफरी

By Newsdesk Admin 01/04/2025
Share

जालौर , 01 अप्रैल 2025 :

Rajasthan Jalore Truck Catch Fire: जालौर जिले के सांचौर में आज (1 अप्रैल) एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक आईसर ट्रक बिजली के तारों की चपेट में आ गया. चपेट में आते ही उसमें भीषण आग लग गई. ट्रक में मिर्च की बोरियां भरी हुई थीं, जिससे आग तेजी से फैल गई. हालांकि, चालक की सूझबूझ और दमकल की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक जैसे ही बिजली की तारों के संपर्क में आया, उसमें चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें और धुआं उठते ही आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

आग लगते ही चालक ने तत्काल समझदारी दिखाते हुए ट्रक को आबादी क्षेत्र से दूर ले जाने का प्रयास किया. हालांकि, जब आग तेजी से फैलने लगी, तो उसने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया.

3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका सांचौर की 3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी तत्परता से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया.

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो यह आस-पास के दूसरे वाहनों और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा सकती थी. इस घटना ने एक बार फिर इलाके में लटकते हुए विद्युत तारों की समस्या को उजागर कर दिया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसे झूलते और कम ऊंचाई वाले तारों को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके.

You Might Also Like

CG Budget Public Reaction: बजट पर जनता की मुहर, व्यापारियों से लेकर महिलाओं तक बोले—यह भविष्य की नींव है

Opposition on CG Budget 2026-27: ‘Sankalp Budget’ पर सियासी घमासान, चरणदास महंत का सरकार पर तीखा वार

CG Budget 2026-27: 1.72 Lakh Crore Budget पेश, 5 CM Missions से बदलेगा छत्तीसगढ़ का ग्रोथ रोडमैप

CG Bastar Fighters Recruitment 2026: साय सरकार का बड़ा ऐलान, 1,500 नए बस्तर फाइटर्स पद और 15 नए थाना खोलने का रोडमैप

Chhattisgarh Medical Cashless Scheme : छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारियों की ‘ऐतिहासिक जीत’, बजट में मेडिकल कैशलेस की गूंज, विधायक रिकेश सेन की पहल लाई रंग

Newsdesk Admin 01/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Budget Public Reaction: बजट पर जनता की मुहर, व्यापारियों से लेकर महिलाओं तक बोले—यह भविष्य की नींव है

रायपुर। CG Budget Public Reaction: विधानसभा में वित्त…

Maoist Leaders Surrender: माओवादी संगठन को बड़ा झटका, देवजी समेत शीर्ष नेताओं ने हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

जगदलपुर। बस्तर अंचल में लंबे समय से सक्रिय…

Opposition on CG Budget 2026-27: ‘Sankalp Budget’ पर सियासी घमासान, चरणदास महंत का सरकार पर तीखा वार

सीजी भास्कर 24 फ़रवरी रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में…

CG Budget 2026-27: 1.72 Lakh Crore Budget पेश, 5 CM Missions से बदलेगा छत्तीसगढ़ का ग्रोथ रोडमैप

सीजी भास्कर 24 फ़रवरी रायपुर। साय सरकार की…

CG Bastar Fighters Recruitment 2026: साय सरकार का बड़ा ऐलान, 1,500 नए बस्तर फाइटर्स पद और 15 नए थाना खोलने का रोडमैप

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़बजट

CG Budget Public Reaction: बजट पर जनता की मुहर, व्यापारियों से लेकर महिलाओं तक बोले—यह भविष्य की नींव है

24/02/2026
छत्तीसगढ़बजट

Opposition on CG Budget 2026-27: ‘Sankalp Budget’ पर सियासी घमासान, चरणदास महंत का सरकार पर तीखा वार

24/02/2026
छत्तीसगढ़बजट

CG Budget 2026-27: 1.72 Lakh Crore Budget पेश, 5 CM Missions से बदलेगा छत्तीसगढ़ का ग्रोथ रोडमैप

24/02/2026
छत्तीसगढ़बजटराज्य

CG Bastar Fighters Recruitment 2026: साय सरकार का बड़ा ऐलान, 1,500 नए बस्तर फाइटर्स पद और 15 नए थाना खोलने का रोडमैप

24/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?