CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » झारखंड: धर्म परिवर्तन करने वालों को न मिले आरक्षण… पूर्व सीएम चंपई सोरेन की मांग से मचा घमासान

झारखंड: धर्म परिवर्तन करने वालों को न मिले आरक्षण… पूर्व सीएम चंपई सोरेन की मांग से मचा घमासान

By Newsdesk Admin 24/03/2025
Share

सीजी भास्कर 24 मार्च झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक चंपई सोरेन ने धर्म परिवर्तन करने वालों को आरक्षण नहीं देने की मांग की है. उनका कहना है कि जो भी व्यक्ति धर्मांतरण कर के हमारी परंपराओं और रूढ़िवादी व्यवस्था से बाहर निकल चुका है, उसे आरक्षण नहीं मिलना चाहिए. वहीं, पूर्व सीएम के इस मांग पर राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है. जबकि एनडीए के घटक दलों ने उनके बयान का समर्थन किया है.

चंपई सोरेन ने यह बात जामताड़ा टाउन हॉल में सामाजिक संस्था एसेका द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संथाल परगना के पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई हिस्सों में आज आदिवासी समाज अल्पसंख्यक हो चुका है, जबकि बांग्लादेशी घुसपैठिए उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं. ऐसे में धर्म बदलने वालों को आदिवासियों को मिले आरक्षण में अतिक्रमण करने का कोई अधिकार नहीं है.दोहरे लाभ की नीति ठीक नहीं है- जदयू विधायकचंपई सोरेन ने कहा कि नवंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से यह तय हो चुका है कि धर्म बदलने वालों को आरक्षण से बाहर किया जाना चाहिए. साथ ही आदिवासी समाज को यह तय करना है कि जो लोग हमारी संस्कृति को भूल कर एक विदेशी धर्म के पीछे भाग रहे हैं, क्या उन्हें संविधान द्वारा हमारे समाज को दिए गए अधिकारों को हड़पने का कोई हक है?

वहीं, बीजेपी नेता के बयान पर सियासत तेज है.उनके इस बयान पर अब झारखंड के दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रिया आई है. राज्य के पूर्व मंत्री और जदयू के विधायक सरयू राय ने चंपई सोरेन के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद भी आरक्षण लेना उचित नहीं है. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई धर्म परिवर्तन करता है, तो उसे उसी धर्म की व्यवस्था में जाना चाहिए. दोहरे लाभ की नीति ठीक नहीं है.

’ वहीं, झारखंड सरकार में मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि चंपई सोरेन को यह सब मांग उस वक्त करना था, जब वह सरकार में थे.राजनीतिक लाभ के लिए दिया बयान- JJMइस मुद्दे पर झारखंड में बीजेपी के विधायक सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि जिन लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया है. उनको आरक्षण क्यों मिलेगा, एकदम सही मांग है. ऐसे लोगों का आरक्षण बन्द होना ही चाहिए. जबकि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने चंपई सोरेन की मंशा पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि यह मामला संविधान से जुड़ा हुआ है. वह राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा बयान दे रहे है.

You Might Also Like

Bhilai Chemical Leak: पाइपलाइन फटने से फैला जहरीला धुआं, सुरक्षा लापरवाही पर उठे बड़े सवाल

Ghar Wapsi Korba: हनुमंत कथा में 583 लोगों की वापसी का दावा, धीरेंद्र शास्त्री का धर्मांतरण पर बड़ा बयान

Financial Year Changes 2026: जेब पर असर या राहत? टोल महंगा, टैक्स आसान, छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

Newsdesk Admin 24/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Scrap Transport Raigarh: तमनार चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, 13 टन कबाड़ जब्त, ट्रक सीज

रायगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने…

Summer Special Train Timing: यात्रियों के लिए राहत, 2 अप्रैल से बदलेगा शेड्यूल, छत्तीसगढ़ के स्टेशनों पर नई टाइमिंग लागू

गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे…

Naxal Dump Bijapur: जंगल में दबा ‘खजाना’ उजागर, 7 किलो सोना-3 करोड़ कैश बरामद, 34 नक्सलियों की घर वापसी

बीजापुर के घने जंगलों में छिपा हुआ एक…

Bhilai Chemical Leak: पाइपलाइन फटने से फैला जहरीला धुआं, सुरक्षा लापरवाही पर उठे बड़े सवाल

भिलाई के हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में (Bhilai Chemical…

Weather Alert Chhattisgarh: बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का खतरा, गर्मी से मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है,…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राज्य

Financial Year Changes 2026: जेब पर असर या राहत? टोल महंगा, टैक्स आसान, छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत

01/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Israel Lebanon conflict
देश-दुनिया

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

31/03/2026
Donald Trump Statement
देश-दुनिया

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?