CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जर्मनी की जूलिया ने जालौन के दीपेश संग रचाई शादी, हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे, देखें PHOTOS

जर्मनी की जूलिया ने जालौन के दीपेश संग रचाई शादी, हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे, देखें PHOTOS

By Newsdesk Admin 13/03/2025
Share

सीजी भास्कर 13 मार्च उत्तर प्रदेश के जालौन में दीपेश पटेल नाम के युवक की शादी चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, दीपेश ने जर्मन लड़की से शादी रचाई है. उसका नाम जूलिया है. खास बात यह है कि जर्मनी के लाइप्त्सिग शहर की रहने वाली जूलिया की शादी जालौन के कपासी गांव निवासी दीपेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई है. शादी की रस्में उरई के एक रिसॉर्ट में संपन्न हुईं, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

 आपको बता दें कि दीपेश पटेल जर्मनी की एक कंपनी में इंजीनियर हैं. वहीं, पर उनकी जूलिया से मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों में प्यार हुआ. दीपेश ने अपने परिवार को लड़की के बारे में बताया. बातचीत के बाद दीपेश के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए. पहले दोनों की सगाई हुई और अब उरई में शादी हुई.जूलिया और दीपेश की शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई. जूलिया ने जहां लहंगा पहना हुआ था वहीं, दीपेश ने शेरवानी. दोनों ने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं. इससे पहले हल्दी आदि की रस्म हुई थी.

इस शादी से दीपेश के घरवाले बेहद खुश हैं. दूल्हे के पिता मानवेंद्र ने कहा कि इकलौते बेटा दीपेश ढाई साल से जर्मनी में एक कंपनी में नौकरी कर रहा है. नौकरी के दौरान ही उसकी दोस्ती जर्मनी की जूलिया से हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. जूलिया कई बार दीपेश के साथ भारत आ चुकी है. दीपेश ने कुछ समय पहले अपनी मां क्रांति पटेल को बताया था कि वह जूलिया से शादी करना चाहता है.सगे संबंधियों से बातचीत करने के बाद हमने शादी करने की अनुमति दे दी. बुधवार को शहर के श्याम सरोवर गेस्ट हाउस में भव्य शादी समारोह का आयोजन हुआ. शादी से एक दिन पहले मेंहदी की रस्म हुई.

इस मौके पर जूलिया के जर्मनी के कई दोस्त व रिश्तेदार भी इस आयोजन में शामिल हुए. करीबी लोगों ने बताया कि शादी तय होने के बाद से जूलिया हिंदी सीख रही है. निरंतर अभ्यास के चलते जूलिया थोड़ी बहुत हिंदी समझने और बोलने भी लगी है. जूलिया करीब ढाई साल पहले जर्मनी पहुंचे दीपेश के संपर्क में आई थी. वहां दोनों में पहले दोस्ती हुई और बाद में उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई. जूलिया अबतक तीन बार भारत आ चुकी है. यहां की संस्कृति और सभ्यता में उसकी खासी रुचि है.  

You Might Also Like

Amit Shah visit Chhattisgarh : अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल

Supreme Court Verdict : अनुराग ठाकुर पर से प्रतिबंध हटा, बीसीसीआई से जुड़ाव की मिली अनुमति

Ganja Smuggling Arrest : पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले गांजा तस्कर गिरफ्तार, वाहन जलकर हुआ खाक

SECL Accident : मानिकपुर कोयला खदान में हादसा, 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत

Forest Encroachment : माचकोट जंगल में अवैध कटाई करते 14 लोग पकड़े गए, वन विभाग की कार्रवाई

Newsdesk Admin 13/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Amit Shah visit Chhattisgarh : अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल

सीजी भास्कर 5 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

Paddy Procurement Politics : धान खरीदी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, मंत्री गुरु खुशवंत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीजी भास्कर, 05 फरवरी। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी…

Tilak Varma Viral Video : ड्रेसिंग रूम वीडियो वायरल, अर्शदीप की रिकॉर्डिंग पर नाराज दिखे तिलक वर्मा

सीजी भास्कर, 05 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप 2026…

Prabhas OTT Release : प्रभास की ‘द राजा साब’ ओटीटी पर 6 फरवरी से, एक्सटेंडेड कट होगा स्ट्रीम

सीजी भास्कर 5 फरवरी। साउथ सुपरस्टार प्रभास की…

Airtel International Roaming Plan : एयरटेल ने इंटरनेशनल रोमिंग पैक किया महंगा, कीमत सीधे 999 रुपए बढ़ी

सीजी भास्कर 5 फरवरी। साल 2026 की शुरुआत…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Amit Shah visit Chhattisgarh : अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल

05/02/2026
खेलदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Supreme Court Verdict : अनुराग ठाकुर पर से प्रतिबंध हटा, बीसीसीआई से जुड़ाव की मिली अनुमति

05/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Maoist Surrender Bijapur: बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, 12 सशस्त्र माओवादियों ने हथियार छोड़ चुनी मुख्यधारा

05/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Sub-Registrar Office Expansion: छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री व्यवस्था का विस्तार, 4 नए उप पंजीयक कार्यालयों को हरी झंडी

05/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?