CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kabirdham Police Warning : बैजलपुर घटना पर फर्जी वीडियो फैलाने वालों को कबीरधाम पुलिस की सख्त चेतावनी

Kabirdham Police Warning : बैजलपुर घटना पर फर्जी वीडियो फैलाने वालों को कबीरधाम पुलिस की सख्त चेतावनी

By Newsdesk Admin 16/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 फरवरी। जिले के ग्राम बैजलपुर (कोको) में नंदी महाराज की मूर्ति खंडित होने की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल (Kabirdham Police Warning) हो रहे भ्रामक समाचार और फर्जी वीडियो पर कबीरधाम पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल की जा रही जानकारी पूरी तरह तथ्यहीन है और इससे समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार थाना पिपरिया थाना अंतर्गत ग्राम बैजलपुर (कोको) में हुई इस घटना को लेकर कुछ न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत तथ्यों के साथ वीडियो और पोस्ट साझा किए जा रहे हैं। कबीरधाम पुलिस ने साफ कहा है कि इनका वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस ने घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि गांव में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान दुर्घटनावश गेंद लगने से नंदी महाराज की मूर्ति खंडित (Kabirdham Police Warning) हो गई। ग्राम पंचायत द्वारा पंचनामा तैयार किया गया है और संबंधित व्यक्तियों के कथनों के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की गई है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना किसी भी प्रकार की दुर्भावनापूर्ण या जानबूझकर की गई कार्रवाई नहीं है।

कबीरधाम पुलिस का कहना है कि कुछ लोग घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह की भ्रामक सामग्री आमजन में गलत संदेश फैलाती है और तनाव की स्थिति पैदा कर सकती है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना सत्यापन के गलत जानकारी या फर्जी वीडियो प्रसारित करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट समाचार, पोस्ट या वीडियो पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के उसे साझा (: Kabirdham Police Warning) न करें। यदि इस प्रकार की भ्रामक सामग्री कहीं दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की गई है।

You Might Also Like

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

Allda Village Protest : तिल्दा के अल्दा गांव में भारी तनाव, फर्जी NOC और फैक्ट्री स्थापना के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, SDM पर लगे गंभीर आरोप

Kanker Sand Mining Raid : रेत माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 99 वाहन जब्त, प्रशासन ने वसूला 27 लाख से ज्यादा का जुर्माना

Newsdesk Admin 16/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

सीजी भास्कर 7 अप्रैल : Janjgir Champa News…

Manipur violence 2026 : मणिपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात 5 महीने की बच्ची समेत दो मासूमों की हत्या, भड़की हिंसा के बाद 5 जिलों में ‘डिजिटल कर्फ्यू’

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। मणिपुर की वादियों में…

Donald Trump Iran Threat : ‘आज कयामत की रात है… एक प्राचीन सभ्यता का अंत होने जा रहा है’, ईरान पर ट्रंप का अब तक का सबसे खौफनाक अल्टीमेटम

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट)…

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के…

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

Bhilai Satta King Arrest : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

07/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

07/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

07/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Allda Village Protest : तिल्दा के अल्दा गांव में भारी तनाव, फर्जी NOC और फैक्ट्री स्थापना के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, SDM पर लगे गंभीर आरोप

07/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?