सीजी भास्कर, 9 सितंबर। साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रही एक अफवाह का शिकार हो गईं। अचानक यह खबर फैल गई कि अभिनेत्री(Kajal Aggarwal Death News) की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। देखते ही देखते यह फर्जी खबर इतनी वायरल हो गई कि उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री के लोगों में चिंता बढ़ गई।
कुछ ही समय बाद काजल अग्रवाल ने खुद सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम और एक्स पर अपनी स्टोरी शेयर करते हुए साफ कहा कि यह खबर पूरी तरह झूठी है और वह सुरक्षित हैं।

काजल अग्रवाल ने क्या कहा?
अपने पोस्ट में काजल ने लिखा— “मुझे कुछ निराधार खबरें मिली हैं जिनमें कहा गया कि मेरा एक्सीडेंट हुआ है और मैं अब इस दुनिया में नहीं हूं। सच कहूं तो यह सुनना मनोरंजक है क्योंकि इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। ईश्वर की कृपा से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अच्छा महसूस कर रही हूं। आप सभी से निवेदन है कि ऐसी झूठी खबरों(Kajal Aggarwal Death News) पर भरोसा न करें और न ही इन्हें फैलाएं।”
छुट्टियों पर व्यस्त हैं एक्ट्रेस
इन दिनों काजल अपने पति गौतम किचलू के साथ मालदीव में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने इस ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा— “मालदीव मेरा बार-बार लौटने वाला प्यार है। इसकी खूबसूरती और अनोखे सूर्यास्त मुझे हमेशा अपनी ओर खींचते हैं।”
वर्क फ्रंट पर काजल
काम की बात करें तो काजल अग्रवाल हाल ही में विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा में नजर आई थीं। वह सलमान खान और रश्मिका मंदाना(Kajal Aggarwal Death News) के साथ सिकंदर में भी काम कर चुकी हैं। आने वाले समय में काजल कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म इंडियन 3 में दिखेंगी। इसके अलावा, खबरें हैं कि वह नितेश तिवारी की रामायण में मंदोदरी का किरदार निभा सकती हैं।





