CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kanker Naxal Operation : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सल डंप से हथियार और IED बरामद, टली बड़ी साजिश

Kanker Naxal Operation : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सल डंप से हथियार और IED बरामद, टली बड़ी साजिश

By Newsdesk Admin
14/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता (Kanker Naxal Operation) हाथ लगी है। कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा डंप बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई है और भविष्य में संभावित नक्सली वारदात को टाल दिया गया है।

बस्तर रेंज में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई। यह अभियान पी सुन्दराज के निर्देशन और निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान में बीएसएफ डीआईजी ओम प्रकाश तथा 94वीं वाहिनी के सेनानी राघवेंद्र सिंह का भी विशेष सहयोग रहा।

सर्चिंग के दौरान मिला नक्सल डंप

नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम 13 फरवरी को कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती इलाके में सर्चिंग (Kanker Naxal Operation) पर निकली थी। इस दौरान छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीनागुंडा के पास जंगल में नक्सलियों द्वारा डंप कर रखी गई हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों ने मौके से सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले में छोटेबेठिया थाने में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यदि यह डंप समय रहते नहीं मिलता तो नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे।

बरामद सामग्री

बरामद किए गए नक्सली डंप से निम्न सामग्री मिली है –
बीजीएल लॉन्चर – 2 नग,
12 बोर बंदूक – 2 नग,
एयरगन – 1 नग,
डायरेक्शन IED – 3 नग,
टिफिन IED (लगभग 5 किलो) – 1 नग,
बीजीएल बम – 30 नग,
12 बोर राउंड – 26 नग,
बारूद (प्लास्टिक पैकेट में लगभग 2 किलो),
मल्टी मीटर – 1 नग,
पटाखा – 12 पैकेट,
बिजली वायर – 2 बंडल,
पॉच – 2 नग,
स्प्लिंटर – 1 पैकेट,
साथ ही नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री।

अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस्तर रेंज में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार (Kanker Naxal Operation) जारी रहेगा। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और इलाके में शांति व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।

Biofloc Fish Farming : बॉयोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर
Festival Safety : नवरात्रि पर्व की तैयारियों में सुरक्षा और अनुशासन पर जोर, पुलिस का अलर्ट
Contaminated Water Issue : खैरागढ़ में दूषित पानी से उपजा संकट, 50 ग्रामीण बीमार, 1 मौत—गांवों में डर और नाराजगी बढ़ी
Catering Clash MLA Colony: विधायक कॉलोनी के पास कैटरिंग गुटों में हिंसा, वीडियो वायरल होने पर सात आरोपी दबोचे
MLA देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि के घर CBI की दबिश, ताला मिला बंद, बिना पूछताछ किए लौटी टीम…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?