CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांकेर: पुलिस ने पांच लोगों को नक्सली बताकर हिरासत में लिया, ग्रामीणों ने किया विरोध…

कांकेर: पुलिस ने पांच लोगों को नक्सली बताकर हिरासत में लिया, ग्रामीणों ने किया विरोध…

By Newsdesk Admin 10/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मार्च |

Contents
5 फरार नक्सलियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही पुलिसकोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे गए आरोपीबेगुनाहों को बता रहे नक्सली

कोरर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुरागांव के आश्रित ग्राम भैंसगांव और टोंडामरका के पांच ग्रामीणों को नक्सली बताते हुए एनआईए की टीम द्वारा बीती रात करीब 12 बजे उठाकर ले जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।

इसके विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली थाना पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने बताया कि अब तक हमने कांकेर, कोरर और आमाबेड़ा थाने के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का चक्कर काट लिया है।

मगर, ग्रामीणों को उठाकर ले जाने का कारण और अन्य जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अपने तरीके में सुधार नहीं करेगी तो ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

5 फरार नक्सलियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2015 में ग्राम भैंसगांव व बुधियारमारी में तीन ग्रामीण परिवारों से मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें सपरिवार गांव से भगाने में शामिल थे। इस कार्रवाई में जिला कांकेर पुलिस की संयुक्त टीम शामिल है।

आठ मार्च को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसिन खान एवं थाना प्रभारी कोरर जितेन्द्र गुप्ता के साथ पर्याप्त बल लेकर अतिनक्सल प्रभावित ग्रामों पीढापाल, भैंसगांव, बुधियारमारी, टोंडामरका में फरार नक्सली सहयोगियों की पतासाजी की गई।

कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे गए आरोपी

फरार तीन नक्सली आरोपित कार्तिक उसेंडी, संतुराम हुपेंडी, चंदन सलाम सभी निवासी बुधियारमारी टोण्डामरका और अन्य प्रकरण में नक्सली आरोपित सोमारू कावड़े, लक्ष्मण नुरेटी दोनों भैंसगांव निवासी से पूछताछ की गई। उन्होंने तीन ग्रामीण परिवारों से मारपीट कर गांव से बाहर निकालना स्वीकार किया।

हार्डकोर नक्सली राजे कांगे एवं प्रभाकर की गिरफ्तारी व कई नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद पुख्ता सूचना मिलने पर नौ मार्च को आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल में भेज दिया गया है।

बेगुनाहों को बता रहे नक्सली

पूर्व जिपंच सदस्य नरोत्तम पडोटी ने कहा कि दो ग्रामों के छह ग्रामीणों को नक्सली होने का आरोप लगाकर उठाया गया है। इसकी जानकारी लेने के लिए पूरे क्षेत्र के ग्रामीण कांकेर पहुंचे हुए है, पर हमें कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। एनआईए टीम के आने का हवाला दिया गया है।

कल तक जानकारी नहीं दी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुलिस एनआईए की टीम बताकर रात को घर में घुसे। इसके बाद चंदन सिंह सलाम, संतुराम उपेंडी, कार्तिक राम उसेंडी, भैंसगांव से सोमारू राम कावड़े, फूलसिंग कावड़े, लक्ष्मम नुरेटी को ले गए। ये सभी खेती-किसानी करने वाले ग्रामीण हैं।

You Might Also Like

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

Fuel Supply Status Bilaspur: कलेक्टर का दावा—नहीं है ईंधन संकट, घबराहट से बढ़ी डिमांड

Raipur Tax Action: टैक्स बकाया पर निगम की सख्ती, होलीक्रॉस के दो स्कूल सील

Domestic Dispute Tragedy : ईदी के पैसों से शुरू हुआ विवाद बना मौत का कारण, एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत

Newsdesk Admin 10/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PBKS vs GT Match Preview: मुल्लांपुर में आज भिड़ंत, कप्तानों की टक्कर में कौन पड़ेगा भारी?

सीजी भास्कर 31 मार्च PBKS vs GT Match…

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

BCom LLB Result Controversy को लेकर Atal Bihari…

High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

High Court Verdict Fake Salary Scam में एक…

Soundarya Sharma Troll: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में डांस पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तेज

सीजी भास्कर 31 मार्च Soundarya Sharma Troll के…

Fuel Supply Status Bilaspur: कलेक्टर का दावा—नहीं है ईंधन संकट, घबराहट से बढ़ी डिमांड

छत्तीसगढ़ के Bilaspur में (Fuel Supply Status Bilaspur)…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Fuel Supply Status Bilaspur: कलेक्टर का दावा—नहीं है ईंधन संकट, घबराहट से बढ़ी डिमांड

31/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Tax Action: टैक्स बकाया पर निगम की सख्ती, होलीक्रॉस के दो स्कूल सील

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?