CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » करछना: कौन हैं वो दो परिवार… जिनसे मिलने जा रहे थे सांसद चंद्रशेखर आजाद? हो गया बवाल

करछना: कौन हैं वो दो परिवार… जिनसे मिलने जा रहे थे सांसद चंद्रशेखर आजाद? हो गया बवाल

By Newsdesk Admin 30/06/2025
Share

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करछना में कौड़ीहार मार्ग पर 29 जून की शाम भीम आर्मी के समर्थकों ने जमकर बवाल किया. यहां जो पथराव-तोड़फोड़ शुरू हुआ, जो करीब करीब दो घंटे तक चला. उपद्रव में कई दर्जन गाड़ियां तोड़ दी गईं, जिसमें चार गाड़ियां पुलिस की थीं. 15 बाइकें फूंक दी गईं. पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया. एक दर्जन से अधिक लोग इस उपद्रव में घायल हुए हैं.

बताया जा रहा है कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद प्रयागराज और कौशांबी में दो परिवारों से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद ही सारा बवाल शुरू हुआ. चन्द्रशेखर जिस समय प्रयागराज एयरपोर्ट फ्लाइट से पहुंचे, उसी समय पुलिस चौकन्ना थी. चन्द्रशेखर कौशांबी के पाल परिवार से लोहांगा गांव और करछना के इसौटा गांव जाना चाह रहे थे.

हाउस अरेस्ट होने के बाद चन्द्र शेखर ने क्या कहा?

एयरपोर्ट से बाहर आते ही चंद्रशेखर के साथ उनके समर्थकों की गाडियां और लोग शामिल हो गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें कौशांबी जाने से रोक लिया. उन्हें प्रयागराज सर्किट हाउस में हाउस अरेस्ट कर लिया. प्रयागराज के सर्किट हाउस में हाउस अरेस्ट होने के बाद चन्द्रशेखर ने कहा कि वह कौशांबी और करछना दोनों जगह जाना चाहते हैं. कौशांबी में वह पाल परिवार से मिलेंगे और करछना में वह उस दलित देवी शंकर के परिवार से मिलेंगे, जिसकी दो महीने पहले दबंगों ने हत्या कर दी थी.

कौशांबी में आठ साल की बच्ची से हुआ था रेप

दरअसल, कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के लोहांगा गांव में 27 मई को पाल समाज की एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित रेप का मामला सामने आया था. परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया. मामले के आरोपी सिद्धार्थ तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसको जेल भेज दिया गया. 4 जून को आरोपी के पिता रामबाबू तिवारी ने बेटे को बेगुनाह बताते हुए आत्महत्या कर ली.

आरोपी के पिता ने कर ली थी आत्महत्या

मृतक रामबाबू ने अपने शरीर पर सुसाइड नोट लिखकर आरोप लगाया कि उसके बेटे को जबरन प्रधान भूप नारायण पाल ने चुनावी रंजिश के चलते फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया. पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी मुकदमा लिखा. इसी समय पूरे मामले में सियासत शुरू हो गई. रेप के आरोप में जेल में बंद रामबाबू के बेटे को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है. रेप और पॉक्सो की धारा को हटा दिया गया है.

करछना में मिला था दलित युवक का शव

आरोपी के अधिवक्ता ने बताया कि 164 के तहत पीड़िता ने अपनी मां के कहने पर बयान देने की बात कही थी. मामले की जांच प्रतापगढ़ एसआईटी कर रही है. चन्द्रशेखर आजाद इसी पाल समाज के परिवार से मिलने कौशांबी जा रहे थे. वहीं करछना थाना क्षेत्र के इसौटा गांव में 12 अप्रैल की शाम को दलित युवक देवी शंकर को घर से कुछ लोगों ने गेहूं ढोने के बहाने बुलाया. अगले दिनसुबह उसका अधजला शव बरामद हुआ.

पीट-पीटकर की गई थी हत्या

आठ आरोपी किए गए थे गिरफ्तारइस मामले में 8 नामजद आरोपियों में आठों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें संजय सिंह, मोहित सिंह, मनोज सिंह, अवधेश सिंह , दिलीप सिंह (छुट्टन), विमलेश गुप्ता , शेखर सिंह, अजय सिंह शामिल हैं. सभी को अनुसूचित जातिजनजाति अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेजा गया.

करछना बवाल की कहां तक पहुंची जांच

शुरू में देवी शंकर के कुछ परिजनों का कहना था कि उसकी हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने दबंगों द्वारा कहे गए गेहूं के बोझ उठाने के काम को करने इनकार कर दिया, लेकिन जांच में प्रेम संबंधों की बात सामने आई थी. वहीं करछना में उपद्रव और पुलिस पर हमला के मामले में वीडियो फुटेज और तस्वीरों के जरिये 50-60 लोगों की पहचान की गई है. इसके अलावा दो दर्जन लोग हिरासत में लिए गए हैं.

इलाके में फिलहाल शांति

बवाल शांत होने के बाद अफसरों ने आसपास के गांव में समन चेकिंग अभियान शुरू किया है. सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस और पीएसी तैनात है. अब तक दो दर्जन से लोगों को पुलिस हिरासत में लिया है. मौके से तीन दर्जन से अधिक लावारिस बाइक भी मिली हैं, जिन्हें पुलिस थाने ले आई है. इससे भी पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. फिलहाल इलाके में शांति है.

You Might Also Like

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Newsdesk Admin 30/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Bank Fraud : फिक्स्ड डिपॉजिट से 9 लाख गायब, 5 महीने बाद भी FIR नहीं, चारामा में बैंक और पुलिस पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले…

CG Health Department Scam : स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति पर बवाल, लिपिक प्रमोशन में वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग…

Deepak Baij Statement : धर्मांतरण कानून पर छिड़ी सियासत, दीपक बैज का BJP पर हमला – बोले “क्या इससे रुकेगा धर्मांतरण?”

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून…

Chhattisgarh Infrastructure News : सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, अब इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृह…

CSPDCL Bribery Case : जांजगीर में ACB की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग के 3 कर्मचारी 35 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मार्च। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…

You Might Also Like

देश-दुनियाधर्म

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

20/03/2026
Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
देश-दुनिया

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

19/03/2026
देश-दुनिया

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

19/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?