CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Katihar Makhana Dispute Violence : कटिहार में मखाने के लिए संग्राम! धनुष से तीरों की कर दी बारिश… फूंक दिए घर

Katihar Makhana Dispute Violence : कटिहार में मखाने के लिए संग्राम! धनुष से तीरों की कर दी बारिश… फूंक दिए घर

By Newsdesk Admin 03/09/2025
Share
Katihar Makhana Dispute Violence
Katihar Makhana Dispute Violence

सीजी भास्कर, 03 सितंबर। बिहार में कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के गरभेली पंचायत स्थित खैरा गांव में मखाना निकालने को लेकर हुए विवाद में आदिवासी समुदाय के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पारंपरिक हथियार तीर-धनुष से हमला बोल दिया। (Katihar Makhana Dispute Violence) इस घटना में 9 लोग घायल हो गए हैं। वहीं 2 घरों को आग के हवाले कर दिया गया।

घटना के बारे में

घायल साझू मुर्मू, अनिल सोरेन और रामनाथ किस्कू ने बताया कि वो 10 लोग मिलकर बिहार सरकार की जमीन पर मखाना की खेती कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के भीमा मुर्मू, मंडन मुर्मू, कुंदन मुर्मू, अर्जुन मुर्मू और लखन मुर्मू सहित अन्य लोग खेत में पहुंचे और तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया।

तीर और फरसा से हमला

इस हमले में चार लोग बिटका मुर्मू, दलजा मुर्मू, सालखू सोरेन और डेनियल मरांडी गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं घटना में दूसरे पक्ष के भी पांच लोग घायल हैं। उनको भी इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। सभी को तीर और फरसा मारकर घायल किया गया है। (Katihar Makhana Dispute Violence)

इलाके में तनाव

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभालते हुए सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मामले को शांत कराने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि मखाना उठाने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल व मेडिकल कॉलेज भेजा गया। साथ ही घटना को लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

राज्यपालों द्वारा रोके गए विधेयक: सुप्रीम कोर्ट में सातवें दिन भी सुनवाई, राज्यों ने विवेकाधिकार का किया विरोध

पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी पर तेजस्वी यादव का पलटवार, बोले – “50 करोड़ की गर्लफ्रेंड किसने कहा था?”

अमित शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के वीर जवानों को किया सम्मानित, लिया नक्सल मुक्त भारत का संकल्प

“टायसन की गोली नाम-पता नहीं पूछती…” – कानपुर में D-2 गैंग के शूटर ने दी जान से मारने की धमकी

Coal Ministry Star Rating Awards 2025 : कल कोयला और लिग्नाइट खदानों के लिए स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह आयोजित करेगा कोल मिनिस्ट्री

TAGGED: Bihar violence, bow and arrow attack, farmland dispute, Katihar Makhana Dispute Violence, Katihar news, tribal clash
Newsdesk Admin 03/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article पति का धोखा और सास का ताना, मासूम बेटी को छोड़कर चली गई पूजा
Next Article शुरू हुई ओपन डबल डेकर बस सेवा, अब गंगा किनारे मिलेगा मुंबई जैसा नजारा

You Might Also Like

देश-दुनिया

राज्यपालों द्वारा रोके गए विधेयक: सुप्रीम कोर्ट में सातवें दिन भी सुनवाई, राज्यों ने विवेकाधिकार का किया विरोध

03/09/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी पर तेजस्वी यादव का पलटवार, बोले – “50 करोड़ की गर्लफ्रेंड किसने कहा था?”

03/09/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

अमित शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के वीर जवानों को किया सम्मानित, लिया नक्सल मुक्त भारत का संकल्प

03/09/2025
अपराधदेश-दुनियाराज्य

“टायसन की गोली नाम-पता नहीं पूछती…” – कानपुर में D-2 गैंग के शूटर ने दी जान से मारने की धमकी

03/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?