CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कटनी: जमीन विवाद में आत्मदाह का प्रयास, पूर्व विधायक की पत्नी का आरोप – ‘6 महीने से काट रही हूं दफ्तरों के चक्कर

कटनी: जमीन विवाद में आत्मदाह का प्रयास, पूर्व विधायक की पत्नी का आरोप – ‘6 महीने से काट रही हूं दफ्तरों के चक्कर

By Newsdesk Admin 06/06/2025
Share

सीजी भास्कर 6 जून कटनी जिले के बड़वारा तहसील कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्व कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह ने तहसील कार्यालय में खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की. यह घटना तब हुई, जब वह बड़वारा नायब तहसीलदार कार्यालय में अपनी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर सुनवाई के लिए पहुंची थीं. उसी दौरान रंजीता सिंह प्लास्टिक की कुप्पी में भरा केरोसिन डालने लगीं और माचिस मांगकर आग लगाने की बात करने लगीं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रंजीता सिंह ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और फरियादियों के सामने अचानक अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया. हालांकि समय रहते मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया और सुरक्षित स्थान पर ले गए. इस घटना से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई.रंजीता सिंह ने बताया कि उन्होंने 15 सितंबर 2021 को बिलायत कला गांव में जहान सिंह नामक व्यक्ति से 0.39 हेक्टेयर में 1176 वर्गफुट भूमि खरीदी थी, लेकिन उक्त जमीन पर अनुरोध तिवारी नामक व्यक्ति का कब्जा है, जो कथित तौर पर 1995 से उस पर काबिज है.

रंजीता का कहना है कि पिछले छह महीनों से वह तहसील कार्यालय के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है. उन्होंने नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाया.कोर्ट में चल रहा जमीन विवाद का केसघटना के बाद नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह ने रंजीता सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है. अनावेदक 1995 से भूमि पर काबिज है, जबकि रंजीता सिंह के नाम पर जमीन का नामांतरण 2021 में हुआ है.

ऐसे में मामला विवादित है और विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत ही इसका समाधान संभव है. अनुराधा सिंह ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है.इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस मामले को सुलझा लेना चाहिए. जब पूर्व विधायक की पत्नी की सुनवाई नहीं हो रही है तो आमजन के साथ क्या व्यवहार किया जा रहा होगा. फिलहाल, पुलिस और राजस्व विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

You Might Also Like

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

Manohar Lal Khattar Chhattisgarh Visit: रायपुर में एक दिन, बैठकों से लेकर बजट संवाद तक तय कार्यक्रम

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति

Bastar Development : आदिवासी संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा, बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश, शिक्षा और विकास पर दिया जो

Bastar Pandum Inauguration: बस्तर पंडुम से लौटी उम्मीद, राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं—भय-अविश्वास का दौर खत्म, शांति ने ली जगह

Newsdesk Admin 06/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Amit Shah Bastar Pandum
Amit Shah Bastar Pandum : बस्तर पंडुम के मंच पर बच्चों की कला ने जीता दिल, अमित शाह ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम…

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : अंबिकापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, 10 फरवरी को 260 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना…

Placement Camp Mahasamund
Placement Camp Mahasamund : महासमुंद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दो दिन चलेगा भर्ती शिविर

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। जिले के बेरोजगार युवाओं…

Raigarh Night Temperature Drop: ठंड ने फिर बदला मिजाज, रात में 12 डिग्री पर पहुंचा पारा

रायगढ़। Raigarh Night Temperature Drop : जिले में…

Amit Shah LWE Review Meeting: नक्सल प्रभावित राज्यों को लेकर हाईलेवल मंथन, बस्तर पर रहा खास फोकस

सीजी भास्कर 8 फरवरी रायपुर। Amit Shah LWE…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Manohar Lal Khattar Chhattisgarh Visit: रायपुर में एक दिन, बैठकों से लेकर बजट संवाद तक तय कार्यक्रम

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति

08/02/2026
Fake Medicine Allegation
छत्तीसगढ़राजनीति

Fake Medicine Allegation : नकली दवाइयों पर सियासी उबाल, NSUI का जोरदार प्रदर्शन, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर पर गंभीर आरोप

06/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?