लंबे समय से चर्चा में रही Katrina Kaif Pregnancy Announcement (कटरीना कैफ प्रेग्नेंसी खबर) आखिरकार सामने आ गई है। बॉलीवुड की मोस्ट लव्ड जोड़ी कटरीना कैफ और विकी कौशल ने अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत की घोषणा कर दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर खुशखबरी दी, जिसके बाद फैंस के बीच जश्न का माहौल है।
बेबी बंप के साथ पहली तस्वीर
विकी कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। तस्वीर में कटरीना कैफ व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं और उनका baby bump साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, विकी कौशल पत्नी का हाथ थामे बेहद इमोशनल अंदाज में खड़े हैं। कपल ने तस्वीर के साथ लिखा, “हम अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं।”
फैन्स और सेलेब्स की बधाइयों की बौछार
Katrina Kaif Pregnancy Announcement (कटरीना प्रेग्नेंसी अनाउंस) के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार हो रही है। सबसे पहले एक्टर वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, “माय हार्ट इज फुल ❤️।” इसके बाद तमाम सेलेब्स और फैंस लगातार कपल को शुभकामनाएं भेज रहे है

शादी के 4 साल बाद बनी खुशखबरी
कटरीना और विकी की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में हुई थी। इस Katrina Kaif Pregnancy Announcement के साथ कपल ने शादी के 4 साल पूरे होने पर जिंदगी का नया सफर शुरू किया है। शादी के बाद से ही दोनों हमेशा चर्चा में रहे हैं और अब माता-पिता बनने की खबर ने फैंस को बेहद एक्साइटेड कर दिया है। (कटरीना कैफ गुड न्यूज)
लंबे वक्त से चल रही थी चर्चा
पिछले कुछ महीनों से कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। कई बार उन्हें पब्लिक इवेंट्स से दूर देखा गया। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनका baby bump नजर आया। उस वक्त से ही यह तय माना जा रहा था कि कपल जल्द खुशखबरी देगा, और अब यह बात आधिकारिक हो गई है।





