सीजी भास्कर, 19 फरवरी। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच सुरेश कौशिक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता (Kawardha BJP Joining) ग्रहण कर ली है। भाजपा में शामिल होने वाले ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व, सुशासन और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सरपंच सुरेश कौशिक के अलावा संतोष पटेल, योगेश धुर्वे, दुकेश्वर, लालाराम, मोहन, रामायण, छिन्नु, हेमराज, दुखुराम, रामकुमार, अश्वनी, रमेश, मनोहर, राम औतार, आशकरण और कैलाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा शामिल रहे। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की।
सरपंच सुरेश कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय (Kawardha BJP Joining) लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के साथ जुड़कर वे अपने गांव और क्षेत्र के विकास में और अधिक योगदान दे सकेंगे।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम बम्हनी में बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी में शामिल होना भाजपा की जनहितकारी नीतियों और सुशासन के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक (Kawardha BJP Joining) है। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।






