सीजी भास्कर, 08 मार्च। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चोरी का मामला सामने (Kawardha Ration Shop Theft) आया है। पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में अज्ञात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर बड़ी मात्रा में सरकारी चावल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा पार कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे 53 कट्टा यानी करीब 26 क्विंटल चावल के साथ इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी चोरी कर लिया। घटना का पता उस समय चला जब सुबह सोसायटी संचालक रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे।
दुकान का ताला टूटा देख उन्हें चोरी की आशंका (Kawardha Ration Shop Theft) हुई। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि बड़ी मात्रा में चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा गायब है, जबकि दुकान के अंदर सामान भी बिखरा पड़ा था।
घटना की जानकारी मिलते ही सोसायटी संचालक ने तुरंत संबंधित विभागीय अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर (Kawardha Ration Shop Theft) लिया है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ संभावित संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार की खाद्य योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में गरीबों के लिए रखे गए राशन की चोरी होने से ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही है।





