CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kawasi Lakhma Meeting : सियासी मुलाकातों से गरमाया रायपुर, लखमा पहुंचे भूपेश निवास, कांग्रेस नेताओं से बढ़ी हलचल

Kawasi Lakhma Meeting : सियासी मुलाकातों से गरमाया रायपुर, लखमा पहुंचे भूपेश निवास, कांग्रेस नेताओं से बढ़ी हलचल

By Newsdesk Admin 06/02/2026
Share
Kawasi Lakhma Meeting
Kawasi Lakhma Meeting

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज उस वक्त हलचल तेज (Kawasi Lakhma Meeting) हो गई, जब बस्तर के कद्दावर आदिवासी नेता और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा अचानक पूर्व मुख्यमंत्री के निवास पहुंचे। इस मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार से आगे जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि इसके बाद लखमा ने कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से भी अलग-अलग बैठकें कीं।

Contents
सिंहदेव से भी हुई मुलाकातमहंत से सत्र को लेकर चर्चा

पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा आज भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बघेल के परिवारजनों से मुलाकात (Kawasi Lakhma Meeting) की।

भूपेश बघेल ने इस भेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि रायपुर निवास में परिवार के सदस्यों द्वारा बस्तर के जननेता और आदिवासियों की मुखर आवाज कवासी लखमा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सभी एकजुट हैं और संघर्ष जारी रहेगा।

सिंहदेव से भी हुई मुलाकात

इसके बाद कवासी लखमा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से भी मुलाकात की। सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर के साथ लिखा कि आज पूर्व मंत्री एवं कोंटा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कवासी लखमा से सौजन्य भेंट हुई। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों और बस्तर की अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने की बात कही।

महंत से सत्र को लेकर चर्चा

कवासी लखमा ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से भी उनके निवास पर भेंट (Kawasi Lakhma Meeting) की। महंत ने एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने कवासी लखमा को जमानत मिलने पर बधाई दी और आगामी विधानसभा सत्र को लेकर विधिक राय लेकर पूरी तैयारी के साथ सदन में उतरने की सलाह दी।

एक ही दिन में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से हुई इन मुलाकातों को सियासी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले विधानसभा सत्र और आदिवासी मुद्दों को लेकर कांग्रेस के भीतर रणनीतिक संवाद तेज हो गया है।

You Might Also Like

Jain Temple Theft : आस्था पर वार, रात के अंधेरे में जैन मंदिर की दानपेटी तोड़ी, नकदी लेकर चोर फरार

SDM Appointment Dispute Takhatpur: अधिवक्ताओं का प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख, पूर्णकालिक एसडीएम की मांग तेज

Bilaspur High Court Judgment : रिश्ता टूटा तो नहीं बन जाता अपराध, सहमति से चले लंबे संबंध को रेप नहीं कहा जा सकता: हाई कोर्ट

Gold Courier Fraud Bilaspur: सराफा व्यापारी से 36 लाख का सोना ठगी कर उड़ाया गया

Chhattisgarh Temperature Drop: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, रातों में बढ़ेगी ठंड

Newsdesk Admin 06/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kawasi Lakhma Meeting
Kawasi Lakhma Meeting : सियासी मुलाकातों से गरमाया रायपुर, लखमा पहुंचे भूपेश निवास, कांग्रेस नेताओं से बढ़ी हलचल

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजनीति में…

Jain Temple Theft
Jain Temple Theft : आस्था पर वार, रात के अंधेरे में जैन मंदिर की दानपेटी तोड़ी, नकदी लेकर चोर फरार

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले…

SDM Appointment Dispute Takhatpur: अधिवक्ताओं का प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख, पूर्णकालिक एसडीएम की मांग तेज

सीजी भास्कर, 06 फरवरी | तखतपुर। तखतपुर अनुभाग…

Bilaspur High Court Judgment
Bilaspur High Court Judgment : रिश्ता टूटा तो नहीं बन जाता अपराध, सहमति से चले लंबे संबंध को रेप नहीं कहा जा सकता: हाई कोर्ट

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। कानून का सहारा गलत…

Gold Courier Fraud Bilaspur: सराफा व्यापारी से 36 लाख का सोना ठगी कर उड़ाया गया

सीजी भास्कर 6 फरवरी बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के…

You Might Also Like

Jain Temple Theft
अपराधछत्तीसगढ़

Jain Temple Theft : आस्था पर वार, रात के अंधेरे में जैन मंदिर की दानपेटी तोड़ी, नकदी लेकर चोर फरार

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

SDM Appointment Dispute Takhatpur: अधिवक्ताओं का प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख, पूर्णकालिक एसडीएम की मांग तेज

06/02/2026
Bilaspur High Court Judgment
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Judgment : रिश्ता टूटा तो नहीं बन जाता अपराध, सहमति से चले लंबे संबंध को रेप नहीं कहा जा सकता: हाई कोर्ट

06/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Gold Courier Fraud Bilaspur: सराफा व्यापारी से 36 लाख का सोना ठगी कर उड़ाया गया

06/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?