CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kawasi Lakhma Question Assembly : बस्तर में धान खरीदी पर विधानसभा में उठा बड़ा सवाल, कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को राहत मिलेगी या नहीं?

Kawasi Lakhma Question Assembly : बस्तर में धान खरीदी पर विधानसभा में उठा बड़ा सवाल, कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को राहत मिलेगी या नहीं?

By Newsdesk Admin
09/03/2026
Share
Kawasi Lakhma Question Assembly
Kawasi Lakhma Question Assembly

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में धान खरीदी का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा। बस्तर संभाग में धान खरीदी (Kawasi Lakhma Question Assembly) नहीं होने का आरोप लगाते हुए विधायक कावासी लखमा ने सरकार से कई अहम सवाल पूछे। इस मुद्दे पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद विपक्ष ने विरोध जताते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया।

सदन में कावासी लखमा ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के कई किसानों ने कर्ज लेकर धान की खेती की, लेकिन उनका धान नहीं खरीदा गया। ऐसे में उन्होंने सरकार से पूछा कि जिन किसानों ने कर्ज लेकर खेती की और उनकी उपज की खरीदी नहीं हुई, क्या सरकार उनका कर्ज माफ करेगी।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बस्तर संभाग के जिलों – दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव और सुकमा-में धान बेचने के लिए कितने किसान (Kawasi Lakhma Question Assembly) पंजीकृत हैं। इसके अलावा उन्होंने यह जानकारी भी मांगी कि इन जिलों में कितने किसानों ने धान बेचा, कितने किसानों को टोकन जारी किए गए और कितने ऐसे किसान हैं जिन्हें टोकन मिलने के बाद भी धान बेचने का अवसर नहीं मिल पाया।

धान खरीदी को लेकर उठे सवालों के कारण सदन का माहौल कुछ समय के लिए काफी गरमा गया। विपक्षी सदस्यों ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

मामले पर जवाब देते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि सरकार द्वारा सभी पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी (Kawasi Lakhma Question Assembly) की गई है। उन्होंने सदन में बस्तर संभाग के जिलों से जुड़े आंकड़े भी प्रस्तुत किए।

मंत्री द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों का पंजीयन और खरीदी की स्थिति इस प्रकार है-

बस्तर जिला – 50,273 किसान पंजीकृत, 40,667 किसानों ने धान बेचा, कुल 2,81,742.56 मीट्रिक टन धान की खरीदी।

दंतेवाड़ा जिला – 13,930 किसान पंजीकृत, 7,518 किसानों ने धान बेचा, 22,842.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी।

कोंडागांव जिला – 55,205 किसान पंजीकृत, 47,471 किसानों ने धान बेचा, 3,23,630.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी।

नारायणपुर जिला – 11,972 किसान पंजीकृत, 7,715 किसानों ने धान बेचा, 38,950 मीट्रिक टन धान की खरीदी।

सुकमा जिला – 18,833 किसान पंजीकृत, 14,549 किसानों ने धान बेचा, 86,730.96 मीट्रिक टन धान की खरीदी।

मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह गंभीर है और पंजीकृत किसानों से नियमानुसार धान खरीदी (Kawasi Lakhma Question Assembly) की गई है। हालांकि मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने विरोध जताया और अंततः सदन से बहिर्गमन कर दिया। धान खरीदी को लेकर उठे इस मुद्दे ने बस्तर संभाग के किसानों की स्थिति और खरीदी व्यवस्था को लेकर नई बहस को जन्म दे दिया है।

2 बार मिसकैरेज, फिर एक साथ 4 बच्चों का जन्म,VIDEO:7वें महीने में जन्में 3 बेटी और 1 बेटा; धमतरी में पहली बार ऐसा हुआ
Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति
Elephant Awareness Campaign : गजरथ यात्रा-2026 शुरू, हाथियों से सुरक्षित सहअस्तित्व का दिया जा रहा संदेश
CM Vishnu Deo Sai  : कमजोर मानसून पर किसानों को मुख्यमंत्री साय का भरोसा, बोले- सरकार आपके साथ है, बारिश के हिसाब से करें खेती
जीत के 3 दिन बाद नवनिर्वाचित सरपंच का निधन: विजय रैली के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भगवती मरकाम ने तोड़ा दम..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?