CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Khorara News : भाजपा पार्षद के घर पर गुंडों का हमला, दहशत में परिवार

Khorara News : भाजपा पार्षद के घर पर गुंडों का हमला, दहशत में परिवार

By Newsdesk Admin 27/02/2025
Share
Khorara News
Khorara News

सीजी भास्कर, 27 फरवरी : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र (Khorara News) में भाजपा की महिला पार्षद लीला देवांगन के घर पर गुंडों ने देर रात तोड़फोड़ की। आरोपितों ने महिला पार्षद के घर के सामने गाली-गलौज की और फिर घर के कांच, रेलिंग और कैमरे को तोड़ दिया। इस दौरान पार्षद अपने परिवार के साथ घर में थीं और परिवार के सदस्य डर के मारे मदद के लिए आस-पास के लोगों को बुलाने के लिए मजबूर हो गए।

घटना (Khorara News) 26 फरवरी की रात करीब 11 बजे की है, जब महिला पार्षद लीला देवांगन अपने परिवार के साथ घर पर थीं। पार्षद ने पुलिस को बताया कि कुछ लड़के घर के बाहर आए और बोले, “तुमको कौन पार्षद बना दिया है?” फिर वे लड़के गाली-गलौज करने लगे और हंगामा करने लगे, जिससे परिवार डर गया। आरोपितों की संख्या करीब एक दर्जन से ज्यादा थी और वे घर में तोड़फोड़ करने लगे।

(Khorara News) पार्षद के मुताबिक, आरोपितों ने घर में लगी रेलिंग को तोड़ दिया और घर के कांच और कैमरे भी तोड़ दिए। इसके अलावा एक आरोपित गद्दा यादव ने चिल्लाते हुए पार्षद को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पार्षद और उनके परिवार ने नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी और आस-पास के लोगों को फोन करके बुलाया। हंगामा होने के कुछ देर बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

10 पर अपराध दर्ज (Khorara News)

पुलिस ने गद्दा यादव, कमलू सहित करीब 10 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया है। आरोपितों में कुछ लोग अवैध शराब बिक्री के कारोबार में भी संलिप्त बताए जा रहे हैं और उनके खिलाफ पुलिस थाने में पहले भी अपराध दर्ज हो चुके हैं। खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार से पांच आरोपितों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

जालोर: सरकारी टीचर पर पड़ोसी लड़की से रेप का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर 4 महीने तक किया ब्लैकमेल

बेड पर सड़ी-गली लाशें: धारूहेड़ा में लिव-इन पार्टनर की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, इलाके में दहशत!

सोनम की सहेली अलका भी…’, राजा रघुवंशी हत्याकांड की मिस्ट्री गर्ल को लेकर नया खुलासा, भाई ने कही ये बात

सरगुजा में झमाझम बारिश का कहर: महिला और बच्चों समेत 4 लोग नदी में बहे, तलाश जारी..

दुर्ग में चाकू मारने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस: शराब के लिए मांगे थे पैसे, इनकार पर किया हमला

TAGGED: ak bora aalu bechi ghurai debo mela, baul song chaya rani, bubby fish corner amritsar, dheeraj sharma, dil ko karaar aaya, dil ko karar aaya song lyrics, ghorai debo ge tora push prub mela, ghuray debo pus parab mela, haryana news, interviews, khokrapar, khortha song, khortha video, new khortha song, new song, parash nath ke mela, push parab mela, push parab mela 2025, relation strong korar upay, sahaba karam name, sansar kranti, saraikistan, saraiky, saraiky channel
Newsdesk Admin 27/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article मनेंद्रगढ़: सरकारी अस्पताल में गर्भवती को नहीं मिला बेड, कुर्सी पर बैठाकर किया इलाज, दर्द से कराहती रही महिला…
Next Article सरपंच पद का चुनाव हारी बीवी, पति को लगा ऐसा सदमा, गांव के चौराहे पर फंदे से झूल गया

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनादेश-दुनिया

जालोर: सरकारी टीचर पर पड़ोसी लड़की से रेप का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर 4 महीने तक किया ब्लैकमेल

20/06/2025
अपराधघटना दुर्घटनाराज्य

बेड पर सड़ी-गली लाशें: धारूहेड़ा में लिव-इन पार्टनर की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, इलाके में दहशत!

20/06/2025
अपराधदेश-दुनिया

सोनम की सहेली अलका भी…’, राजा रघुवंशी हत्याकांड की मिस्ट्री गर्ल को लेकर नया खुलासा, भाई ने कही ये बात

20/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

सरगुजा में झमाझम बारिश का कहर: महिला और बच्चों समेत 4 लोग नदी में बहे, तलाश जारी..

20/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?