CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नवविवाहिता का अपहरण:झांसी बस स्टैंड पर छोड़कर भागे आरोपी; एक साल पहले भी आरोपी ने किया था दुष्कर्म..

नवविवाहिता का अपहरण:झांसी बस स्टैंड पर छोड़कर भागे आरोपी; एक साल पहले भी आरोपी ने किया था दुष्कर्म..

By Newsdesk Admin 26/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मई |

दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के में एक 21 साल की नव विवाहिता ने दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि एक साल पहले भी आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की थी। लेकिन डर और धमकियों के चलते उसने किसी को नहीं बताया।

पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने घर के पीछे गई थी, तभी आरोपी युवक ने उसे अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया था। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को खत्म कर देगा। इसी डर से वह चुप रही।

धमकी देकर जबरन बस में बैठाया

कुछ दिन पहले युवती की शादी हो गई थी। शादी के बाद जब वो पति के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी, तो इन्दरगढ़ में बाजार के पास आरोपी और उसका एक साथी मिल गए। दोनों ने धमकी देकर उसे जबरन अपने साथ बस में बैठाया और दतिया होते हुए झांसी ले गए।

बस स्टैंड पर अकेला छोड़कर भागे आरोपी

हालांकि, झांसी में उसे बस स्टैंड पर अकेला छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए। अगले दिन युवती किसी तरह गांव वापस लौटी और परिवार को पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद वह परिजनों के साथ थाना इंदरगढ़ पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने युवती के बयान पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

You Might Also Like

रेशने आवास जलभराव प्रभावितों को अब मिलेगा 6500 का चेक, MLA रिकेश ने कहा – रक्षाबंधन की मिठाई….., देखिए सूची

रिसर्च छात्रा ब्लैकमेल केस: छात्राओं की तस्वीरों से बनाता था अश्लील कंटेंट, लैपटॉप से खुला राज

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख खान को शशि थरूर ने दी बधाई…

काला जादू’ के शक में युवक की निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट काटकर बांध में फेंका शव – गांव में फैली सनसनी

समाज के खिलाफ FIR कराने वाले DSP पर तंवर समाज का पलटवार, कहा– “न बहिष्कार किया, न धमकाया”

Newsdesk Admin 26/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article 3 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड:नर्सिंग छात्रा ने दीवार पर लिखा- ‘सरकारी नर्स नहीं बन सकी, इसलिए जान दे रही हूं’
Next Article दुर्ग SSP की बड़ी सर्जरी, 4 दर्जन से अधिक पुलिस वालों का हुआ ट्रांसफर, 2 थाना प्रभारी, 3 SI, 5 HC, 40 कांस्टेबल और ट्रैफिक में बड़ा फेरबदल

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्यसामाजिक

रेशने आवास जलभराव प्रभावितों को अब मिलेगा 6500 का चेक, MLA रिकेश ने कहा – रक्षाबंधन की मिठाई….., देखिए सूची

04/08/2025
अपराधदेश-दुनिया

रिसर्च छात्रा ब्लैकमेल केस: छात्राओं की तस्वीरों से बनाता था अश्लील कंटेंट, लैपटॉप से खुला राज

04/08/2025
देश-दुनियामनोरंजनराज्य

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख खान को शशि थरूर ने दी बधाई…

04/08/2025
अन्यअपराधदेश-दुनिया

काला जादू’ के शक में युवक की निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट काटकर बांध में फेंका शव – गांव में फैली सनसनी

04/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?