CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: “स्वास्थ्य मंत्री लोगों को लूटते हैं, राज्य अध्यक्ष खुद शराब माफिया”

प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: “स्वास्थ्य मंत्री लोगों को लूटते हैं, राज्य अध्यक्ष खुद शराब माफिया”

By Newsdesk Admin
06/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। किसी राज्य के चुनाव नजदीक आते हैं, तो विपक्षी पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करना आम है। इसी बीच पटना में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला।

Contents
  • राज्य अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर साधा निशाना
  • गोपाल खेमका की मौत का भी किया जिक्र
उन्होंने NDA को घेरते हुए कहा कि अपराधियों को साथ लेकर घूमते हो और बात सुशासन और कानून व्यवस्था की करते हैं। प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और राज्य अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि मंगल पांडे हर बार की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनकर लोगों को लूटते हैं। सरकार कहती है कि अपराधियों को घर में घुस कर मारेंगे, जबकि उनके राज्य अध्यक्ष दिलीप जायसवाल खुद ही भू-माफिया और शराब माफिया हैं।

पटना में प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मंगल राज्य की कामना करने वाले अमंगल पांडे है। उन्होंने कहा कि जिस समय यह स्वास्थ्य मंत्री थे, उस समय बिहार के लोगों को कोविड के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी हुई।

इसके आगे उन्होंने कहा कि जब भी कोई सरकार बनती है, तो मंगल पांडे ही स्वास्थ्य मंत्री बन जाते हैं और वो ऐसा इसलिए करते है, ताकि लोगों से लूट कर सकें।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का एक ही काम है कि जिस-जिस डॉक्टर का प्रैक्टिस चल रही होती है, उनकी सूची बनाकर इतनी दूर ट्रांसफर कर देते हैं, ताकि वह हर 6 महीने में 5 से 10 लाख रुपये घूस दे सके। किशोर ने कहा लेकिन अब हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

राज्य अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर साधा निशाना

इसके बाद प्रशांत किशोर ने राज्य अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को घेरते हुए कहा कि दिलीप जायसवाल राज्य अध्यक्ष के साथ-साथ भूमि और शराब माफिया भी है।

उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी जब यहां आते हैं, तो वह दिलीप जायसवाल के पास ही बैठते हैं। राज्य में कानून और सुशासन व्यवस्था की बात करते हैं और खुद ही भूमि और शराब माफिया को अपने बगल में बिठाते हैं। उन्होंने न जाने कितने लोगों की जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा किया है। किशोर ने कहा इतना ही नहीं, उन्होंने किशनगंज के मेडिकल कॉलेज पर भी कब्जा कर लिया है।

गोपाल खेमका की मौत का भी किया जिक्र

प्रशांत किशोर ने गोपाल खेमका की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले गोपाल खेमका नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद डिप्टी सीएम ने कहा था कि अपराधियों को घर में घुसकर मारेंगे और उनके घर या मकान पर बुलडोजर से कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि उनकी ही पार्टी के अध्यक्ष पर 20 वर्ष से हत्या का आरोप लगा है, उसको तो घर में घुसकर नहीं मारा। उसे तो ये माननीय बनाकर रखते हैं और कहते है कि अपराधियों पर कार्रवाई करेंगे। ऐसे में कोई कैसे भरोसा करेगा कि ये अपराधियों पर कार्रवाई करेंगे, जबकि इनकी पार्टी में खुद ही अपराधी हैं।

Bhilai BJP Breaking : भाजपा कार्यालय में विधायक रिकेश ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, दिवंगत पूर्व पार्षद की पत्नी सहित 3 लोगों को मौके पर दिया नौकरी का नियुक्ति पत्र
पीटीजेड कैमरों से रखी जाएगी महाकाल सवारी मार्ग की निगरानी..
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले जैद हमीद उर्फ लाल टोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में ऐसा क्या बोल दिया
‘अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक से मुक्त होगा बस्तर, छत्तीसगढ़ में बोले गृहमंत्री अमित शाह
A young man was murdered in a dispute over a conversation with a girl : भाई को बचाने पहुंचे युवक का गला काटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajnandgaon Electricity Modernization : 2.31 करोड़ से बदलेगी बिजली व्यवस्था, सड़कों से हटेगा तारों का जाल
Rajnandgaon Electricity Modernization : 2.31 करोड़ से बदलेगी बिजली व्यवस्था, सड़कों से हटेगा तारों का जाल

शहर की बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण (Rajnandgaon Electricity…

AI Retro Look Chhattisgarh : AI ने बदला विष्णुदेव साय का अंदाज, 80s के रेट्रो लुक में वायरल हुई तस्वीरें
AI Retro Look Chhattisgarh : AI ने बदला विष्णुदेव साय का अंदाज, 80s के रेट्रो लुक में वायरल हुई तस्वीरें

 सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक…

Ganja Smuggling Sihawa : उड़ीसा से दिल्ली जा रहा था गांजा, सिहावा पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
Ganja Smuggling Sihawa : उड़ीसा से दिल्ली जा रहा था गांजा, सिहावा पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

उड़ीसा से गांजा तस्करी (Ganja Smuggling Sihawa) कर…

Vriksharopan Bitkuli : तीजा-पोला पर बिटकुली ने लिया बड़ा संकल्प, आरक्षित भूमि को हरा-भरा बनाने ग्रामीणों ने लगाए पौधे
Vriksharopan Bitkuli : तीजा-पोला पर बिटकुली ने लिया बड़ा संकल्प, आरक्षित भूमि को हरा-भरा बनाने ग्रामीणों ने लगाए पौधे

तीजा-पोला के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण (Vriksharopan Bitkuli)…

Raipur Local Holiday 2026 : रायपुर में 3 दिन सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक छुट्टियों की तारीख घोषित
Raipur Local Holiday 2026 : रायपुर में 3 दिन सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक छुट्टियों की तारीख घोषित

रायपुर जिले में त्योहारों के मौके पर तीन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?