CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » KKR : 50 करोड़ के खिलाड़ी, परफॉर्मेंस जीरो, इस टीम के ‘महंगे सितारे’ साबित हो रहे खोटे सिक्के

KKR : 50 करोड़ के खिलाड़ी, परफॉर्मेंस जीरो, इस टीम के ‘महंगे सितारे’ साबित हो रहे खोटे सिक्के

By Newsdesk Admin 22/04/2025
Share
KKR
KKR

सीजी भास्कर, 22 अप्रैल : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में सोमवार को केकेआर (KKR) और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में अजिंक्य रहाणे की कोलकाता को अपने घर पर एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

पिछले मैच में 112 का छोटा टोटल न चेज कर पाने वाली कोलकाता (KKR) के सामने इस मैच में 199 का लक्ष्य था. लेकिन दिग्गजों और बड़े-बड़े हिटर से सजी केकेआर ताश के पत्तों की तरह गुजरात के गेंदबाजों के सामने बिखर गई. 

केकेआर (KKR) के स्कवॉड पर नजर डालें तो उनके पास सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर जैसे पावर हिटर की भरमार है. जिनकी काबिलियत को देखते हुए केकेआर ने उनपर मोटी रकम खर्च की है.

लेकिन प्रदर्शन के मामले में इन सभी खिलाड़ियों का बल्ला खामोश रहा है. आइए ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं जिनपर केकेआर ने करीब 50 करोड़ की मोटी रकम खर्च की है. लेकिन इनका प्रदर्शन न सिर्फ इस मैच में बल्कि इस पूरे सीजन खराब रहा है.  

पहले बात रिंकू सिंह की…

रिंकू सिंह ने पिछले सीजन एक ओवर में 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. तब से उनका कद बद बढ़ गया. लेकिन अचानक फेम पाने वाले रिंकू का प्रदर्शन भी अचानक गिर गया. पिछले सीजन भी उनका बल्ला खामोश ही था. 2024 में रिंकू के बल्ले से 15 पारियों में कुल 168 रन ही बने थे.

इस सीजन भी वो टीम पर बोझ ही बन रहे हैं. अबतक खेले गए 8 मैच में रिंकू के बल्ले से एक भी अच्छी पारी नहीं आई है. कुल 122 रन ही रिंकू बना सके हैं. इस मैच में भी वो 17 रन बना पाए. पिछले मैच में जब पंजाब सामने थी और 112 का छोटा टोटल था तब भी रिंकू 5 रन बनाकर सस्ते में निपट गए. जबकि केकेआर ने इनपर 13 करोड़ की रकम खर्च की है.

आंद्र रसेल भी बन रहे बोझ… (KKR)

आंद्रे रसेल भी नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली कहावत को सही साबित कर रहे हैं. अबतक खेले गए 8 मैच में रसेल लगातार फ्लॉप रहे हैं और उनके बल्ले से केवल 55 रन आए हैं. इस मैच में भी वो केवल 21 रन बना सके. वहीं पंजाब के खिलाफ मैच में 17 रन की पारी खेली. जबकि केकेआर ने उनपर 12 करोड़ की रकम खर्च की है.  

अब बात वेंकटेश अय्यर की… (KKR)

केकेआर (KKR) ने सबसे मोटा दांव वेंकटेश अय्यर पर खेला. 23.75 करोड़ की मोटी रकम में उन्हें अपने साथ जोड़ा. लेकिन 8 पारियों में अय्यर केवल 135 रन बना सके हैं. इसमें भी एक मैच में वो 60 रन बनाए थे. यानी बाकी हर मैच में वो फ्लॉप रहे. इस मैच में भी अय्यर के बल्ले से केवल 17 रन निकले. जबकि पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ उनके बल्ले से केवल 7 रन आए थे. 

ऐसा रहा ये मुकाबला (KKR)

सोमवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 39 रनों से करारी शिकस्त दी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में हुआ. इस मैच में टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल की 90 और साई सुदर्शन की शानदार फिफ्टी के दम पर केकेआर के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी केकेआर 8 विकेट गंवाकर 158 रन ही बना सकी. 

You Might Also Like

IPL 2026 rules BCCI : IPL 2026 में सख्ती का नया दौर: BCCI का 3.5 घंटे नियम लागू, तोड़ने पर टीमों को पड़ सकता है भारी

Disha College Raipur : इंटर-क्लास क्रिकेट मुकाबले में BALLB 2nd Year की दमदार जीत, LLB Final Year को 8 रन से हराया

Hardik Pandya Ferrari 12Cilindri : टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने खुद को दिया लग्जरी तोहफा, कार कलेक्शन में शामिल हुई नई फेरारी

SRH Power Duo IPL 2026: काव्या मारन की टीम में दो ‘धुरंधर’ बल्लेबाज, ओपनिंग मैच में दिखेगा दमदार एक्शन

Team India Next T20 Match Date : T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद कब खेलेगी टीम इंडिया अगला टी20 मैच? सामने आई तारीख

Newsdesk Admin 22/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

सीजी भास्कर, 17 मार्च। भिलाई में आयोजित एक…

Heart Tumor Surgery India : अंबेडकर अस्पताल में अद्भुत सर्जरी, 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला – डॉक्टरों ने रचा इतिहास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी के Dr. Bhimrao…

Bhupesh Baghel statement cylinder price : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – 56 इंच वाली सरकार में सिलेंडर-खाद तक नहीं मिल रहा

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी रायपुर में मंगलवार…

Chhattisgarh High Court Judgment SECL : SECL टेंडर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-शर्तों की व्याख्या का अधिकार कंपनी के पास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एसईसीएल…

Sachin Pilot Statement CG : मनरेगा और महंगाई पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट के निशाने पर सरकार, बघेल – महंत ने भी साधा हमला

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ में मनरेगा, महंगाई…

You Might Also Like

खेल

IPL 2026 rules BCCI : IPL 2026 में सख्ती का नया दौर: BCCI का 3.5 घंटे नियम लागू, तोड़ने पर टीमों को पड़ सकता है भारी

17/03/2026
Disha College Raipur
खेलछत्तीसगढ़

Disha College Raipur : इंटर-क्लास क्रिकेट मुकाबले में BALLB 2nd Year की दमदार जीत, LLB Final Year को 8 रन से हराया

15/03/2026
खेल

Hardik Pandya Ferrari 12Cilindri : टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने खुद को दिया लग्जरी तोहफा, कार कलेक्शन में शामिल हुई नई फेरारी

15/03/2026
खेल

SRH Power Duo IPL 2026: काव्या मारन की टीम में दो ‘धुरंधर’ बल्लेबाज, ओपनिंग मैच में दिखेगा दमदार एक्शन

13/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?