CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोलकाता से छिनी फाइनल की मेजबानी, अब इस स्टेडियम में होगा आईपीएल का खिताबी मुकाबला

कोलकाता से छिनी फाइनल की मेजबानी, अब इस स्टेडियम में होगा आईपीएल का खिताबी मुकाबला

By Newsdesk Admin 20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए तनाव के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को 1 हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद 17 मई से दोबारा इस लीग की शुरुआत हुई थी। जिसके चलते बीसीसीआई को शेड्यूल में भी बदलाव करना पड़ा था। फाइनल मैच 25 मई की जगह अब 3 जून को खेला जाएगा। लेकिन नई शेड्यूल के दौरान बीसीसीआई ने प्लेऑफ के मैचों के वेन्यू का ऐलान नहीं किया था। अब प्लेऑफ के मैचों पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Contents
प्लेऑफ मैचों पर बड़ा अपडेटप्लेऑफ के लिए इन तीन टीमों ने किया क्वालीफाई

प्लेऑफ मैचों पर बड़ा अपडेट

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का फाइनल मैच खेला जाएगा। वहीं, क्वालिफायर 2 की मेजबानी के लिए भी इसी स्टेडियम को चुना गया है। इसके अलावा मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मैचों खेले जाएंगे।

आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, पहले भी आईपीएल के महत्वपूर्ण मैचों की मेजबानी कर चुका है। 2022 में गुजरात टाइटंस ने यहीं पर राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था जबकि 2023 में बारिश के कारण फाइनल दो दिन तक चला था, तब भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम इसका मेजबान था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कई बैठकों के बाद ये फैसला लिया गया है।

बता दें कि पहले प्लेऑफ के मैच हैदराबाद और कोलकाता में होने वाले थे। दरअसल, पिछले सीजन की विजेता टीम के मैदान पर फाइनल मैच खेला जाता है। ऐसे में ये मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाना था।

बीसीसीआई ने अभी तक प्लेऑफ के वेन्यू की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, क्योंकि बोर्ड पूरे देश में मानसून की प्रगति पर नजर रख रहा है। हालांकि, मौसम पूर्वानुमानों के आधार पर अहमदाबाद और मुल्लांपुर को प्राथमिकता दी गई है।

प्लेऑफ के लिए इन तीन टीमों ने किया क्वालीफाई

प्लेऑफ के लिए कुल 4 टीमें क्वालीफाई करेंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी हैं। वहीं, आखिरी जगह के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच टक्कर हैं। बता दें, प्लेऑफ के मैच 29 मई से खेले जाएंगे, जो 3 जून तक चलेंगे।

You Might Also Like

Virat Kohli IPL Record: रन चेज में किंग कोहली का जलवा, वॉर्नर पीछे, 6 टीमों के खिलाफ बने नंबर 1

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

Newsdesk Admin 20/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Virat Kohli IPL Record: रन चेज में किंग कोहली का जलवा, वॉर्नर पीछे, 6 टीमों के खिलाफ बने नंबर 1

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में Virat Kohli…

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के हालिया…

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

जगदलपुर समेत पूरे राज्य में मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों…

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

बस्तर में दशकों से सक्रिय नक्सलवाद अब अपने…

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में शनिवार…

You Might Also Like

खेल

Virat Kohli IPL Record: रन चेज में किंग कोहली का जलवा, वॉर्नर पीछे, 6 टीमों के खिलाफ बने नंबर 1

29/03/2026
देश-दुनिया

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

29/03/2026
Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
MI vs KKR 2026
खेल

MI vs KKR 2026 : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, किसका पलड़ा भारी?

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?