CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba 12th Student Suicide : परीक्षा के दिन दर्दनाक कदम: 12वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मेडिकल कॉलेज का जिक्र

Korba 12th Student Suicide : परीक्षा के दिन दर्दनाक कदम: 12वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मेडिकल कॉलेज का जिक्र

By Newsdesk Admin 18/02/2026
Share

सीजी भास्कर 18 फ़रवरी। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में परीक्षा के दिन एक 12वीं के छात्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। छात्र जब परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा तो शिक्षकों को चिंता हुई। वे उसके घर (Korba 12th Student Suicide) पहुंचे, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देख सबके होश उड़ गए। छात्र का शव पंखे से लटका मिला।

Contents
सुसाइड नोट में क्या लिखा?हर एंगल से जांच

मृतक की पहचान उज्वल डडसेना (17 वर्ष) के रूप में हुई है। वह SECL DAV स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र (Korba 12th Student Suicide) था। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर आईटीआई बस्ती में अपनी बहन और जीजा के साथ रह रहा था। घटना के समय घर में वह अकेला था। उसकी बहन स्कूल में शिक्षिका है और ड्यूटी पर गई हुई थीं, जबकि जीजा फोटोग्राफी के काम से बाहर थे।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

मौके पर पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान छात्र की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जो अंग्रेजी में लिखा बताया जा रहा है। नोट में उसने अपनी मृत्यु के बाद शव को मेडिकल कॉलेज को सौंपने की बात लिखी है।

पुलिस के अनुसार, अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट (Korba 12th Student Suicide) नहीं हो पाए हैं। यह जांच का विषय है कि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया और सुसाइड नोट में मेडिकल कॉलेज का उल्लेख किस संदर्भ में किया गया।

हर एंगल से जांच

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। परिवारजनों और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके। परीक्षा का दबाव, व्यक्तिगत कारण या अन्य किसी पहलू को लेकर पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है।

यह घटना एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव और संवाद की कमी की ओर संकेत करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा के दौरान छात्रों को भावनात्मक सहयोग और खुला संवाद बेहद जरूरी है।

You Might Also Like

Chhattisgarh Paper Leak : पेपर लीक कांड पर ‘सियासी संग्राम’, विकास उपाध्याय का हमला— “भाजपा नेताओं के संरक्षण में लीक हुआ हिंदी का पर्चा”; आत्मानंद स्कूल और आयुष्मान योजना पर भी घेरा

Sarangarh News Live : जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का किया औचक निरीक्षण; स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Kanker Road Accident : कांकेर में NH-30 पर काल बनी रफ्तार, दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत; 3 की हालत नाजुक

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में सूरज के ‘तीखे’ तेवर, 42°C के पार जाएगा पारा, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में भीषण गर्मी का अलर्ट

Balod Judge Death Threat : बालोद में जज को ‘नक्सली’ धमकी से सनसनी, 3 करोड़ की फिरौती न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनी; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Newsdesk Admin 18/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Paper Leak : पेपर लीक कांड पर ‘सियासी संग्राम’, विकास उपाध्याय का हमला— “भाजपा नेताओं के संरक्षण में लीक हुआ हिंदी का पर्चा”; आत्मानंद स्कूल और आयुष्मान योजना पर भी घेरा

Chhattisgarh Paper Leak : छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड…

Sarangarh News Live : जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का किया औचक निरीक्षण; स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Sarangarh News Live : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जिला…

Kanker Road Accident : कांकेर में NH-30 पर काल बनी रफ्तार, दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत; 3 की हालत नाजुक

Kanker Road Accident : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले…

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में सूरज के ‘तीखे’ तेवर, 42°C के पार जाएगा पारा, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में भीषण गर्मी का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब चिलचिलाती…

24K Gold Price
24K Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, लगातार दूसरे दिन लुढ़के दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। सराफा बाजार में पिछले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Paper Leak : पेपर लीक कांड पर ‘सियासी संग्राम’, विकास उपाध्याय का हमला— “भाजपा नेताओं के संरक्षण में लीक हुआ हिंदी का पर्चा”; आत्मानंद स्कूल और आयुष्मान योजना पर भी घेरा

10/04/2026
छत्तीसगढ़

Sarangarh News Live : जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का किया औचक निरीक्षण; स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

10/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Kanker Road Accident : कांकेर में NH-30 पर काल बनी रफ्तार, दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत; 3 की हालत नाजुक

10/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में सूरज के ‘तीखे’ तेवर, 42°C के पार जाएगा पारा, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में भीषण गर्मी का अलर्ट

10/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?