सीजी भास्कर, 3 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के निर्देश पर अवैध कटाई और वनोपज तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई (Kota Forest Range Action) की गई है। मामला Bilaspur जिले के कोटा परिक्षेत्र का है, जहां सेमरिया-दानोखार मार्ग पर रात्रिकालीन गश्त के दौरान टीम ने दो पिकअप वाहनों सहित अवैध सागौन लकड़ी जब्त की।
वन विभाग की टीम ने कक्ष क्रमांक पी/805 में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वन अपराधी मौके से फरार हो गए और वाहन व लकड़ी छोड़कर भाग निकले। तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके।
जब्त सामग्री का विवरण
पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 L 2428 (अनुमानित मूल्य ₹3 लाख)
10 नग सागौन लट्ठा (0.762 घनमीटर)
प्रकरण क्रमांक 78/49 दर्ज
पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 AY 9034 (अनुमानित मूल्य ₹5 लाख)
2 नग सागौन लट्ठा (0.107 घनमीटर)
प्रकरण क्रमांक 78/48 दर्ज
जब्त सागौन लकड़ी का अनुमानित मूल्य लगभग ₹40 हजार बताया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक Prem Kumar ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते (Kota Forest Range Action) हुए वन क्षेत्रों में निगरानी और सख्ती जारी रखने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन के खिलाफ नियमित और रात्रिकालीन गश्त आगे भी जारी रहेगी।





