CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सूरजपुर दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुलदीप झारखंड से गिरफ्तार, प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की हत्या कर हो गया था फरार

सूरजपुर दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुलदीप झारखंड से गिरफ्तार, प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की हत्या कर हो गया था फरार

By Newsdesk Admin 15/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर हत्याकांड से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी कुलदीप साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूरजपुर पुलिस की टीम ने आरोपी को झारखंड के लोहार गदा स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस कर्मी को घायल और दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से बलरामपुर साइबर सेल में पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही सूरजपुर हत्याकांड से जुड़े मामले का खुलासा करेगी।

आपको बता दें कि रविवार को सूरजपुर के चौपाटी में एक पुलिसकर्मी से कुलदीप साहू ने बहस किया। यह कहकर कि तुम्हारी पुलिस मेरा जीना हराम कर रखी है। जिस पर आरक्षक ने कहा कि मैं तो एक आरक्षक हूं, वरिष्ठ अधिकारी कर रहे होंगे, मुझे क्या पता। तो आरोपी कुलदीप ने आरक्षक पर होटल में कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल फेंक दिया। इसमें आरक्षक पूरी तरह से झुलस गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया।

मामले की जानकारी के बाद कुलदीप के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई. इस दौरान अंधेरे में वह एक कार में बैठा हुआ था इस दौरान उसने पैदल खोजबीन कर रहे पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसी बीच शहर से बाहर महगंवा स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तभी तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को कॉल किया. लेकिन बात नहीं हो पाई। उसके बाद तालिब शेख ने भी अपनी पत्नी से कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई, जिसके बाद प्रधान आरक्षक को अंदेशा हुआ और घर पहुंचा। जहां प्रधान आरक्षक शेख ने देखा कि घर में खून फैला हुआ था, बीवी और बच्ची घर पर नहीं थे वहीं घर के बाहर चाकू मिला और काफी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई तो पत्नी और बेटी की लाश शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिली थी।

You Might Also Like

Urban Local Bodies Alderman Delay: निकायों में नियुक्ति लटकी, 23 करोड़ के अतिरिक्त खर्च की आशंका

Raipur Smart Prepaid Meter: रिचार्ज खत्म, बिजली बंद—पेमेंट होते ही सप्लाई चालू

Bilaspur Police Walkie Talkie: 12 साल पुराने सेटों पर टिका वायरलेस सिस्टम

Civic Defense Maternity Leave: नगर सेना की महिलाएं मातृत्व अधिकार से वंचित

Ram Van Gaman Path Development: 97 करोड़ खर्च, फिर भी अधूरे कामों की तस्वीर

Newsdesk Admin 15/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Urban Local Bodies Alderman Delay: निकायों में नियुक्ति लटकी, 23 करोड़ के अतिरिक्त खर्च की आशंका

राज्य के नगर निगम, नगर पालिका और नगर…

Raipur Smart Prepaid Meter: रिचार्ज खत्म, बिजली बंद—पेमेंट होते ही सप्लाई चालू

शहर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नियमों का…

Bilaspur Police Walkie Talkie: 12 साल पुराने सेटों पर टिका वायरलेस सिस्टम

शहर की गश्त हो या फील्ड ऑपरेशन, पुलिस…

Civic Defense Maternity Leave: नगर सेना की महिलाएं मातृत्व अधिकार से वंचित

राज्य गठन के ढाई दशक बाद भी नगर…

Ram Van Gaman Path Development: 97 करोड़ खर्च, फिर भी अधूरे कामों की तस्वीर

प्रदेश में पर्यटन विस्तार के दावों के बीच…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Urban Local Bodies Alderman Delay: निकायों में नियुक्ति लटकी, 23 करोड़ के अतिरिक्त खर्च की आशंका

15/02/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Smart Prepaid Meter: रिचार्ज खत्म, बिजली बंद—पेमेंट होते ही सप्लाई चालू

15/02/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur Police Walkie Talkie: 12 साल पुराने सेटों पर टिका वायरलेस सिस्टम

15/02/2026
छत्तीसगढ़

Civic Defense Maternity Leave: नगर सेना की महिलाएं मातृत्व अधिकार से वंचित

15/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?