सीजी भास्कर, 02 अप्रैल। Lalu Prasad Yadav Health: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई है। पटना Patna में डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है। कहा जा रहा है कि किसी भी समय लालू प्रसाद यादव अब दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।
ब्लड शुगर के बढ़ने की वजह से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) परेशान हैं। इसके चलते बीते दो दिनों से वे बीमार चल रहे हैं।
आज (बुधवार) सुबह से उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई है। ऐसे में राबड़ी आवास पर ही लालू यादव का इलाज किया जा रहा है।
लालू का 2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट
बता दें कि पिछले साल (2024) सितंबर के महीने में लालू प्रसाद यादव की मुंबई में एंजियोप्लास्टी हुई थी। उन्हें एक स्टेंट लगा है। इससे पहले सिंगापुर Singapur में 2022 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य Rohini Acharya ने उन्हें किडनी डोनेट की थी। किडनी के ट्रांसप्लांट के बाद लालू स्वस्थ भी थे। बढ़ती उम्र के चलते वे कुछ-कुछ बीमारियों से परेशान हैं। इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।
किडनी ट्रांसप्लांड के बाद एक्टिव दिखे थे लालू
गौरतलब हो कि सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट Transplant के बाद लालू यादव ना सिर्फ स्वस्थ दिख रहे थे बल्कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में एक्टिव भी थे।
रोहिणी आचार्य को सारण से टिकट दिया गया था. उस वक्त लालू यादव खुद प्रचार करने के लिए गए थे। इतना ही नहीं अभी हाल ही पटना के गर्दनी बाग में जब मुस्लिम संगठनों ने वक्फ बिल Waqf Bill के खिलाफ प्रदर्शन किया था तो उस वक्त भी कुछ देर के लिए लालू पहुंचे थे।