CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लालू बताएं ऐश्वर्या को न्याय कब मिलेगा….? तेज को पार्टी और परिवार से निकालने पर JDU का निशाना

लालू बताएं ऐश्वर्या को न्याय कब मिलेगा….? तेज को पार्टी और परिवार से निकालने पर JDU का निशाना

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share

तेज प्रताप के बहाने JDU ने लालू पर साधा निशाना

नीरज कुमार ने सवाल उठाया कि लालू प्रसाद को अब यह बताना चाहिए कि उनकी बहू ऐश्वर्या राय को न्याय कब मिलेगा।

Contents
  • तेज प्रताप के बहाने JDU ने लालू पर साधा निशाना
  • डैमेज कंट्रोल में जुटे लालू लेकिन देर हो चुकी
  • अगर कार्रवाई की है तो सदस्यता भी खत्म कराएं
  • तेजस्वी से डरते हैं तेज प्रताप: JDU
  • नीरज ने एक्स पर क्या लिखा…
  • निजी जीवन अनैतिक हो तो सार्वजनिक जीवन नैतिक नहीं हो सकता

सीजी भास्कर 26 मई। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है और पारिवारिक तौर पर भी उनसे नाता तोड़ने का फैसला किया है। इस पूरे विवाद पर बिहार में सियासत तेज हो गई है।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार और वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने इस मुद्दे पर लालू यादव पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा, जब ऐश्वर्या को घर से निकाला गया, तब लालू यादव खामोश क्यों थे? उस वक्त भी कार्रवाई हो सकती थी, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध रखी।

आज जब तेज प्रताप का सार्वजनिक व्यवहार सवालों के घेरे में आया, तब उन्हें पार्टी से निकाला जा रहा है।

डैमेज कंट्रोल में जुटे लालू लेकिन देर हो चुकी

नीरज कुमार का कहना है कि यह पूरा मामला केवल ‘डैमेज कंट्रोल’ की कोशिश है, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि तेज प्रताप की हरकतों से न केवल परिवार की साख गिरी है बल्कि पार्टी की भी छीछालेदर हो चुकी है।

अगर कार्रवाई की है तो सदस्यता भी खत्म कराएं

नीरज कुमार ने यह भी पूछा कि यदि लालू ने वाकई तेज प्रताप पर कड़ी कार्रवाई की है तो क्या उन्होंने बिहार विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनकी सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की है, अगर नहीं तो यह सिर्फ दिखावे की कार्रवाई है।

तेजस्वी से डरते हैं तेज प्रताप: JDU

JDU का यह भी आरोप है कि तेजस्वी यादव को अपने बड़े भाई तेज प्रताप की लोकप्रियता से हमेशा डर रहा है। इसी वजह से उन्होंने संगठन के भीतर उनके खिलाफ माहौल बनवाया और अब पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

नीरज ने एक्स पर क्या लिखा…

नीरज कुमार ने एक्स पर लिखा, कहते हैं लालू जी, तेज प्रताप अब परिवार का हिस्सा नहीं तो फिर तेजस्वी यादव “बड़े भाई” कैसे बता रहे हैं?

यह कौन सी नूरा कुश्ती है? जब दरोगा प्रसाद राय जी की पोती के साथ दुर्व्यवहार हो रहा था तब आपका संस्कार कहां गया था?

उन्होंने आगे लिखा, तेजप्रताप को परिवार और पार्टी से अलग करने के पीछे राजनीतिक दावा पेच है, क्या? कहीं ऐश्वर्या राय द्वारा मुआवजे या वैवाहिक अधिकारों की मांग से बचने की चाल तो नहीं? बिना तलाक दूसरी शादी तो कानूनन अमान्य है तो अनुष्का का क्या होगा?

निजी जीवन अनैतिक हो तो सार्वजनिक जीवन नैतिक नहीं हो सकता

दिल्ली में JDU के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा, राजनीतिक जीवन में निजी और सार्वजनिक जीवन अलग नहीं होते। अगर आप निजी जीवन में अनैतिक हैं तो सार्वजनिक जीवन में नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती। पहले बिहार की राजनीति बर्बाद हुई, अब परिवार भी बर्बादी की कगार पर है।

हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास भीषण आग, 10 लोगों की मौत; दर्जनों घायल
Rehabilitation Center Dantewada: डिप्टी CM विजय शर्मा ने युवाओं को टूल-किट देकर आत्मनिर्भरता की राह दिखाई
Domestic Violence Case : पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, बेटियों को दे दी जहर खाने की धमकी
BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी
Osaka World Expo 2025 में CG की धमाकेदार एंट्री, CM विष्णु देव का 10 दिवसीय जापान-दक्षिण कोरिया दौरा शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?