CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ईरान में फंसी रायपुर की छात्रा का आखिरी मैसेज : बोली- ऐमन, बच्चों का ख्याल रखना, मां के पास अब कोई जवाब नहीं

ईरान में फंसी रायपुर की छात्रा का आखिरी मैसेज : बोली- ऐमन, बच्चों का ख्याल रखना, मां के पास अब कोई जवाब नहीं

By Newsdesk Admin 20/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 जून। 18 जून की दोपहर 3 बजे, 1 मिनट आखिरी बार बातचीत हुई। जिसमें यह बात ऐमन ने अपनी मां शाहीन रजा से कही थी। ऐमन रायपुर की रहने वाली हैं, पिछले 6 साल से स्टूडेंट वीजा पर ईरान में हैं। उनके पति एजाज जैदी और दो बच्चे भी साथ हैं।

Contents
परिवार वाले परेशान, बेटी के वापस आने का इंतजारमां बोली- बेटी बीमार रहती है, कहीं कुछ हो न जाए6 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर गई थीदोनों देशों के बीच युद्ध का आठवां दिन, ईरान में 600 से ज्यादा मौत

बाकी इंडियन स्टूडेंट्स की तरह इन्हें भी ईरान-इजराइल युद्ध के बीच वतन वापसी का इंतजार है। ऐमन के पिता कासिम रजा रायपुर सेंट्रल जेल में सिपाही हैं।

परिवार वाले परेशान, बेटी के वापस आने का इंतजार

टीम जब ऐमन के घर पहुंची, तो ऐमन की मां शाहीन दरवाजे पर खड़ी हुईं थी। उनके आंखों में आंसू थे। पति कासिम से कह रहीं थी कि कुछ भी करिए, लेकिन बेटी-दामाद, बच्चों को घर लाइए। जवाब में कासिम बस इतना ही कहते हैं कि घबराओ मत, उन्हें कुछ नहीं होगा।

इसके बाद कासिम हमारी ओर देखते हुए बताते हैं कि जब से युद्ध की खबर आई है। सिर्फ रो रही है। रोटी का सिर्फ चौथा हिस्सा खा रही है। किसी चीज का होश नहीं रहता। बेटी का नंबर भी कल रात से नहीं लग रहा है। पता नहीं कहां फंस गए हैं, वो लोग।

मां बोली- बेटी बीमार रहती है, कहीं कुछ हो न जाए

मां शाहीन ने बताया कि, बेटी की तबीयत खराब रहती है। उसे कभी-कभी ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत होती है। डर लगता है कि कहीं उसे कुछ हो न जाए। सरकार से दरख्वास्त है कि, वो हमारे बच्चों को सुरक्षित वापस ले आए।

ऐमन ने बताया था कि, इंडियन एम्बेसी की ओर से अब तक कोई मदद नहीं मिली हैं। हालांकि उन लोगों ने कोई फॉर्म भरकर एम्बेसी को भेजा है।

6 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर गई थी

ऐमन के पिता कासिम रजा ने बताया कि बेटी कह रही थी कि सब ठीक है, लेकिन उसकी बातों से लग रहा था कि वो परेशान है। बेटी शादी के बाद 6 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर ईरान गई थी। दामाद वहां मौलवियत का कोर्स कर रहे हैं।

बेटी बता रहा थी कि कई लोग फंसे हैं। कुछ स्टूडेंट्स वॉर में घायल भी हुए हैं। किसी का उनके परिवार से कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है।

दोनों देशों के बीच युद्ध का आठवां दिन, ईरान में 600 से ज्यादा मौत

बता दें कि, ईरान और इजराइल के बीच जंग का आज आठवां दिन है। अब तक इजराइल के 24 लोग मारे गए हैं। वहीं, वॉशिंगटन स्थित एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने दावा किया है कि, ईरान में मौत का आंकड़ा अब 639 हो चुका है और 1329 लोग घायल हुए हैं।

You Might Also Like

वैशाली नगर की जनता से मेरा पारिवारिक रिश्ता, 10 हजार बहनों ने विधायक को बांधा रक्षा सूत्र, भाई से उपहार पा कर खिले चेहरे

Car Fell Into Gorge : जर्जर सड़क बनी तीन मजदूरों की मौत का कारण, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार

Gajapati Mob Lynching : अंधविश्वास बना मौत का कारण, युवक की नृशंस हत्या, गुप्तांग काटकर डैम में फेंका शव

Engineering College Suicide : इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए धन न जुटा पाने पर पिता ने दे दी जान

Bilasur Raipur Highway : हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, जब तक खुद दर्द नहीं सहेंगे, तब तक जनता की तकलीफ नहीं समझ पाएंगे

TAGGED: Breaking news, cg boy school dance, cg boy school dance video, CG News, cg school, Chhattisgarh, Chhattisgarh news, hindi news, india, Iran news, latest news, Madhya Pradesh News, MP News, Raipur Breaking, raipur news
Newsdesk Admin 20/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भारतीय निर्वाचन आयोग ने उपचुनावों में रचा इतिहास, पहली बार लॉन्च कीं ये स्पेशल सुविधाएं
Next Article छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: कुसमी में 200 मिमी बारिश, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्यसांस्कृतिक

वैशाली नगर की जनता से मेरा पारिवारिक रिश्ता, 10 हजार बहनों ने विधायक को बांधा रक्षा सूत्र, भाई से उपहार पा कर खिले चेहरे

05/08/2025
Car Fell Into Gorge
देश-दुनिया

Car Fell Into Gorge : जर्जर सड़क बनी तीन मजदूरों की मौत का कारण, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार

05/08/2025
Gajapati Mob Lynching
देश-दुनिया

Gajapati Mob Lynching : अंधविश्वास बना मौत का कारण, युवक की नृशंस हत्या, गुप्तांग काटकर डैम में फेंका शव

05/08/2025
Engineering College Suicide
देश-दुनिया

Engineering College Suicide : इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए धन न जुटा पाने पर पिता ने दे दी जान

05/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?