CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “नेता और जनता बराबर हैं, पक्षपात न हो तभी विकास होगा” – रिकेश, ✅ निगम जोन-3 के अधिकारियों की विधायक ने ली बैठक 🟣🔵 कहा – कैंप क्षेत्र को जल्द से जल्द पेय जल समस्या से मुक्त करना है, घर-घर तक पहुंचे कैंप में पानी

“नेता और जनता बराबर हैं, पक्षपात न हो तभी विकास होगा” – रिकेश, ✅ निगम जोन-3 के अधिकारियों की विधायक ने ली बैठक 🟣🔵 कहा – कैंप क्षेत्र को जल्द से जल्द पेय जल समस्या से मुक्त करना है, घर-घर तक पहुंचे कैंप में पानी

By Newsdesk Admin 26/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 जून। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी जीवित कुएं हैं उन सभी का शीघ्र संधारण किया जाए, साथ ही क्षेत्र में वाटर लेवल को बढ़ाने के लिए और भी कुएं खुदवा कर उन्हें संरक्षित किया जाएगा। जोन-3 अंतर्गत सभी उद्यानों में जल कुंड निर्माण, शीतला काम्प्लेक्स से जलेबी चौक तक कैनाल रोड का इस्टीमेट बना कर जल्द प्रस्ताव दें ताकि इसे अनुपूरक बजट में शामिल किया जा सके। आज नगर निगम भिलाई के जोन-3 अधिकारियों की बैठक में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने उक्त निर्देश दिए हैं।

https://youtu.be/7IJLVNwPcTM?si=1Td_AKkVxKpiR4__

श्री सेन ने कहा कि पूर्व समय में अनेक कार्यों के लिए वाटर रिचार्ज हेतु बड़े पैमाने पर पेवर ब्लॉक लगाने का काम किया जा रहा था। चूंकि पेवर ब्लॉक के नीचे बेस देने से वाटर रिचार्ज नहीं हो रहा है और बिना बेस दिए पेवर ब्लॉक दब जाते हैं इसलिए तत्काल सभी जगह पेवर ब्लॉक लगाने के काम बंद किए जाएं। उन्होंने पावर हाउस रेलवे स्टेशन के समीप पूर्व में हटाई गई गुमटी संचालकों को वेंडिंग जोन तैयार कर उनको व्यवस्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके आलावा जवाहर मार्केट को मॉल की तरह व्यवस्थित करने विशेष कार्ययोजना तैयार करने कहा है ताकि राज्य शासन को प्रस्ताव भेज कर भविष्य में वैशाली नगर विधानसभा के इस महत्वपूर्ण मार्केट को और भी बेहतर स्वरूप दिया जा सके।विधायक रिकेश सेन ने जोन-3 अंतर्गत सभी निगम और शासकीय रिक्त भूमि को शीघ्र सूचीबद्ध करने कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी रिक्त भूमि पर अवैध कब्जा न हो यह भी सुनिश्चित करें। क्षेत्र के मयूर, जयंती और टाटा लाइन उद्यान समुचित देखरेख के अभाव में उजाड़ हो रहे हैं, अतः इन उद्यानों को और भी सुंदर और व्यवस्थित बनाने का शीघ्र प्रस्ताव तैयार करें साथ ही यह सुनिश्चित करें कि इन उद्यानों में चौकीदार व माली की व्यवस्था भी होगी। बसंत टॉकीज, जलेबी चौक, लिंक रोड, जवाहर मार्केट और सर्कुलर मार्केट में लगातार यातायात बाधित और शाम के समय जाम की शिकायतें आ रही हैं। क्षेत्र में जिन लोगों ने टीन शेड लगा कर निर्धारित स्थान से बाहर तक दुकान‌ का सामान फैला रखा है, मुनादी कर उनसे सहयोग की अपील करते हुए अतिरिक्त निर्माण हटवाया जाए, आवागमन में बाधक बनने वाले दुकानदारों को नोटिस करें और नहीं मानने पर फाईन लगाएं।

श्री सेन ने कहा कि जनता है तभी जनप्रतिनिधि हैं, अवैध निर्माण और अवैध कब्जा को हटाने के लिए किसी भी तरह की पक्षपाती कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, अवैध कब्जे और अतिरिक्त निर्माण पर समान रूप से कार्रवाई कर क्षेत्र की सड़कों को आवागमन युक्त बनाएं, नालियों पर हुए कब्जे पर कड़ी कार्रवाई करें क्योंकि बरसात में अगर नालियां जाम हुईं तो गंदगी सड़क और घरों में घुसेगी इसलिए कार्रवाई में कोताही न करें। क्षेत्र में जितने भी अवैध नल कनेक्शन हैं उनको चिन्हित कर इसे रेगुलर करने अभियान चलाएं जिससे राजस्व प्राप्त हो।

विधायक रिकेश सेन ने जोन-3 के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भविष्य में कैंप क्षेत्र से पेयजल की किल्लत खत्म करने शीघ्र प्रस्ताव तैयार करें। कैम्प क्षेत्र में घर-घर तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य हो ताकि कैंप क्षेत्र को पेयजल समस्या से जल्द मुक्त किया जा सके। जोन-3 अंतर्गत ऐसे सभी टावर चिन्हित किए जाएं जो कि पट्टे की जमीन पर बने रिहायशी आवास पर लगाए गए हैं, जिन घरों पर ऐसे टावर लगे हैं, उनके कागजात की पूरी जांच कर कार्रवाई करें। जोन-3 के वार्ड 36 में सफाई को लेकर लगातार शिकायत आ रही है, इसलिए जल्द इस वार्ड में तीन दिन तक सारे सफाई कर्मी एक साथ लगाकर व्यापक सफाई अभियान चलाएं, इस दौरान जिन नालियों पर अतिक्रमण है उसे भी मुक्त कर नालियों का फ्लो सुधारें। जोन-3 अंतर्गत संपत्ति कर और भूभाटक के बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर उन्हें टैक्स जमा करने जागरूक करें।

बैठक में जोन-3 आयुक्त सुशील चौधरी, बीके वर्मा कार्यपालन अभियंता, नितेश मेश्राम सहायक अभियंता, शंकर मरकामउप अभियंता, कृष्ण कुमार जंघेल उप अभियंता, अनिल मेश्राम सहायक राजस्व अधिकारी, शंकर साहनी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा, विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह, प्रेमचंद देवांगन सहित जोन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

Ground Privatization Controversy: शांति नगर दशहरा मैदान के निजीकरण पर ब्रेक, विधायक रिकेश सेन का सख्त संदेश – “सार्वजनिक जमीन किसी निजी स्वार्थ को नहीं सौंपेंगे”

Rikesh Sen Conspiracy Expose: विधायक रिकेश की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए विरोधियों का ‘षड्यंत्र’ होगा बेनकाब, विडियो और सनसनीखेज खुलासे को कल लाइव बताएंगे विधायक सेन

Newsdesk Admin 26/06/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Heavy Vehicle Ban Raipur
Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

सीजी भास्कर, 20 मार्च। रायपुर शहर की सड़कों…

Sajag Korba Satark Korba : ‘सजग कोरबा’ में पुलिस की चौपाल: बस्तीवासियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, अवैध कारोबार से दूरी का संकल्प

सीजी भास्कर, 19 मार्च। जिले में कानून-व्यवस्था को…

Deepak Baij Statement Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगी आदिवासी सलाहकार परिषद, दीपक बैज का ऐलान, कानून व्यवस्था और बिलों पर सरकार को घेरा

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के…

Chhattisgarh Assembly Crime Data : विधानसभा में उजागर हुआ रायपुर संभाग का क्राइम ग्राफ, 3 साल में 510 मर्डर, 1885 रेप केस ने बढ़ाई चिंता

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Gondia Mega Block Trains List : 20 दिन का रेल ब्लॉक, छत्तीसगढ़ रूट की 10 ट्रेनें रद्द, 2 बीच में ही होंगी खत्म, सफर से पहले जरूर चेक करें

सीजी भास्कर, 19 मार्च। अगर आप अप्रैल में…

You Might Also Like

अन्य

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

13/03/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

11/03/2026
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

10/03/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

Ground Privatization Controversy: शांति नगर दशहरा मैदान के निजीकरण पर ब्रेक, विधायक रिकेश सेन का सख्त संदेश – “सार्वजनिक जमीन किसी निजी स्वार्थ को नहीं सौंपेंगे”

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?