सीजी भास्कर, 08 मार्च। छत्तीसगढ़ में लीगल असिस्टेंट (विधिक सहायक) के पद पर पांच अभ्यर्थियों की नियुक्ति (Legal Assistant Contract Job Chhattisgarh) की गई है। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल Rajneesh Srivastava की ओर से आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अवधि के लिए पूर्णतः संविदा आधार पर नियुक्त किया गया है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि लीगल असिस्टेंट के पद पर यह नियुक्ति निश्चित मानदेय के साथ की गई है और यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की निश्चित अवधि तक प्रभावी (Legal Assistant Contract Job Chhattisgarh) रहेगी। साथ ही यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में विधिक सहायकों की भर्ती योजना-2023 के प्रावधानों के तहत होगी।
उच्च न्यायालय प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को 10 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण (Legal Assistant Contract Job Chhattisgarh) करना होगा। कार्यभार ग्रहण करते समय जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी शारीरिक फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इसके अलावा सभी मूल शैक्षणिक एवं अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।
इन अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति
लीगल असिस्टेंट के पद पर जिन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, उनमें शौम्या राठौर (न्यू चांगोराभाटा, रायपुर), हन्नी वर्मा (पंडरी, रायपुर), अदिति कुर्रे (कोनी, बिलासपुर), सतवंत सिंह (दोंदी, जिला बालोद) और चित्रेशा कुर्रे (रायपुरा, रायपुर) शामिल हैं।





