CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डोंगरगढ़ में कॉलोनियों के पास पहाड़ी के नीचे दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग..

डोंगरगढ़ में कॉलोनियों के पास पहाड़ी के नीचे दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग..

By Newsdesk Admin 04/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मई |

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में लोगों ने शनिवार दोपहर तेंदुए को सुदर्शन पहाड़ की ढलानों पर घूमते देखा। शुरुआत में लगा कि शायद किसी ने मजाक किया है, लेकिन जैसे ही फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, स्थिति साफ हो गई, एक तेंदुआ शहर के बिल्कुल करीब मौजूद है।

वह भी ऐसी जगह जहां सरकारी कॉलोनियां, अफसरों के आवास और आम लोगों की बस्तियां बन गई है। घटना के तुरंत बाद वन विभाग सक्रिय हुआ, पिंजरे लगाए गए, टीमें तैनात हुईं, इलाके को घेरा गया। लेकिन तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से बाहर है। तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोग डरे हुए हैं।

जहां तेंदुआ देखा गया, वह कभी पूरा वन क्षेत्र था

यह घटना शहर और जंगल के बीच बढ़ती टकराहट की बानगी है। सुदर्शन पहाड़, जहां तेंदुआ देखा गया, कभी पूरी तरह से वन क्षेत्र था। घना जंगल, जैव विविधता और शांत वातावरण इसे वन्यजीवों के लिए आदर्श बनाता था। लेकिन बीते कुछ सालों में इस इलाके में तेज विकास हुआ है।

अब पहाड़ की तलहटी में कॉलोनियां हैं, सरकारी भवन हैं, सड़कें हैं, स्ट्रीट लाइट्स हैं और जल्द ही शायद कुछ और मोहल्ले भी यहां बस जाएं। यानी शहर धीरे-धीरे उस इलाके में घुस गया जिसे कभी जंगल कहा जाता था।

वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

वन्यप्रेमियों और विशेषज्ञों के मुताबिक यह तेंदुआ नया नहीं है। सालों से इसकी मौजूदगी इस पहाड़ी क्षेत्र में दर्ज होती रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले इंसानों की पहुंच यहां तक नहीं थी, इसलिए कोई टकराहट नहीं होती थी।

आज जब जंगल की सीमा घट गई है और इंसानी गतिविधियां बढ़ गई हैं, तो वन्यजीवों का सामना शहर से होना तय है। और जब वो सामने आते हैं, तो हम उन्हें ‘खतरा’ समझने लगते हैं।

फिलहाल, सरकारी आवासों के पास देखे जाने के बाद से ही वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शनिवार रात से ही वन विभाग के अधिकारियों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी है। इस पूरे मामले पर वन विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की गई है।

You Might Also Like

भिलाई निवासी श्रीमती शांति सिंह का आकस्मिक निधन

छात्र को लगा करंट, हाई कोर्ट सख्त: अब छत्तीसगढ़ के 45,000 स्कूलों की होगी बिजली सुरक्षा जांच

अगर पकड़े गए दोबारा शराब की तस्करी में, तो होगी संपत्ति की जब्ती: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान

5KM तक बिछाया गया हाई वोल्टेज करंट तार: वन्य जीवों के शिकार की बड़ी साजिश नाकाम…

पुलिस आरक्षक भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तारीख 27 अगस्त, 14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा

Newsdesk Admin 04/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Mukesh Sahu Arrested Mukesh Sahu Arrested : व्हाट्सएप ग्रुप में पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पूर्व पार्षद मुकेश साहू गिरफ्तार
Next Article Jindal Factory In Raigarh Jindal Factory In Raigarh : जिंदल के ब्लास्ट फर्नेस में मजदूर की मौत, सीने में दर्द के बाद गिरा, परिजनों ने किया हंगामा

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई निवासी श्रीमती शांति सिंह का आकस्मिक निधन

08/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छात्र को लगा करंट, हाई कोर्ट सख्त: अब छत्तीसगढ़ के 45,000 स्कूलों की होगी बिजली सुरक्षा जांच

08/08/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

अगर पकड़े गए दोबारा शराब की तस्करी में, तो होगी संपत्ति की जब्ती: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान

08/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

5KM तक बिछाया गया हाई वोल्टेज करंट तार: वन्य जीवों के शिकार की बड़ी साजिश नाकाम…

08/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?