सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronics IPO India) के 11,607 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) में निवेशकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। इस आइपीओ के लिए कुल 4.43 लाख करोड़ रुपये (लगभग 49.9 अरब डॉलर) के आवेदन आए हैं। इसके साथ ही यह बीते दो दशकों में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला आइपीओ बन गया है, जिसने बाजार विश्लेषकों और निवेशकों दोनों को चौंका दिया है।
इस आइपीओ (LG Electronics IPO India) का प्राइस बैंड 1,080 से 1,140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कैपिटल मार्केट डेटा कंपनी प्राइम डेटाबेस के प्रबंध निदेशक प्रणव हल्दिया के अनुसार, यह 2008 में रिलायंस पावर के बाद अब तक का सबसे ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO है। उस समय रिलायंस पावर को लगभग 80 अरब डॉलर के आवेदन प्राप्त हुए थे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का IPO अंतिम दिन तक 54.02 गुना सब्सक्राइब हुआ। कुल 7,13,34,320 शेयर बिक्री के लिए पेश किए गए थे, जिनके मुकाबले निवेशकों की ओर से 3,85,33,26,672 शेयरों के आवेदन (LG Electronics IPO India) प्राप्त हुए। योग्य संस्थागत खरीदार (QIB) श्रेणी में 166.51 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की श्रेणी में 22.44 गुना और खुदरा निवेशकों (Retail Investors) की श्रेणी में 3.54 गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं।
यह IPO 2025 में अब तक का तीसरा सबसे बड़ा निर्गम साबित हुआ है। इससे पहले इसी सप्ताह बंद हुए टाटा कैपिटल के IPO में 2.9 अरब डॉलर और जुलाई में एचडीबी फाइनेंशियल के IPO में 19 अरब डॉलर मूल्य के आवेदन मिले थे। कंपनी के शेयर 14 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है, जिससे निवेशकों में उत्साह और बढ़ गया है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, भारत में IPO लॉन्च करने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी (LG Electronics IPO India) है। इससे पहले हुंडई मोटर्स इंडिया अपने IPO के माध्यम से बाजार में उतरी थी। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस IPO की भारी सफलता विदेशी निवेशकों के भारत के ग्रोथ स्टोरी में भरोसे को दर्शाती है।


