CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट..

छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट..

By Newsdesk Admin
11/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 जून |

छत्तीसगढ़ में कुछ हिस्सों में आज गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के 5 जिलों में यलो और 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं अंधड़ चल सकती है।

इससे पहले रायपुर में लंबे ब्रेक के बाद मंगलवार शाम अच्छी बारिश हुई। आधे घंटे की बरसात से शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। विधानसभा इलाके में ब्लैक आउट की स्थिति बन गई।

हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक ये मानसूनी बारिश नहीं है। अभी बस्तर से आगे बढ़ने में मानसून को दो से तीन दिन का वक्त और लग सकता है।

जून में अब तक आधे से ज्यादा जिले सूखे

जून में अब तक प्रदेश के आधे से ज्यादा जिले सूखे की स्थिति में हैं। ये महीना बारिश के लिहाज से छत्तीसगढ़ के लिए खास नहीं रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि 16 दिन पहले मानसून आने के बाद भी प्रदेश में पिछला एक सप्ताह ड्राई रहा। सिर्फ कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

आज से तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले चार दिनाें तक प्रदेश के औसतन तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार की बात करें तो 39.5°C के साथ सबसे गर्म राजनांदगांव रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2°C दुर्ग का रहा।

जून में अब तक सामान्य से कम बारिश

अब तक की बात करें तो जून में 33 में से 27 जिले (लगभग 82%) में बारिश सामान्य से कम रही है। सिर्फ 6 जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक रही है। पूरे राज्य में औसतन 51% वर्षा की कमी है, जो सामान्य से कम मानी जाती है। इस समय मानसून की स्थिति कमजोर है और स्थिति यही रही, तो खरीफ फसलों पर असर पड़ सकता है।

जून का रहा है यही ट्रेंड

हालांकि मौसम विभाग की माने तो जून का ट्रेंड यही रहा है। शुरूआती 10 से 12 दिन गर्मी बढ़ती है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बनने वाले लो प्रेशर एरिया या चक्रवातों के चलते मानसून सक्रिय हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। ओवर ऑल बात करें तो जून में अब तक 51% कम बारिश हुई है।

पिछले साल के मुकाबले स्थित बेहतर

हालांकि इस बार की स्थित पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। साल 2024 में जून का अधिकतम तापमान 45.7°C था, जो 1 जून को दर्ज किया गया था। जबकि इस साल अधिकतम तापमान अब तक 42 से 43°C के आस-पास ही रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5°C 19 जून को रिकॉर्ड किया गया था।

पिछले साल जून में पूरे महीने के औसत तापमान की बात करें तो 38.6°C रहा था। वहीं न्यूनतम औसतन तापमान 27.7°C दर्ज किया गया था।

मई में 374 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी

पिछले माह लगातार बने सिस्टम और करीब 14 दिन पहले आए मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ में मई महीने में जमकर बारिश कराई। इस दौरान औसत से 373 फीसदी ज्यादा पानी गिर गया। इसके बाद से मानसून पिछले करीब 12 दिनों से ठहरा है। यह आगे ही नहीं बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में 22 मई से 28 मई के बीच 53.51 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। प्रदेश में मानसून में औसतन 1200 मिलीमीटर पानी बरसता है। पिछले साल 1276.3 MM पानी गिरा था।

Raipur Water Supply Update : शहर की 42 टंकियों से आज शाम नहीं आएगा पानी, जानिए किन क्षेत्रों में रहेगा असर
घर में घुस महिलाओं के उतरवाए कपड़े, फिर वीडियो बना के लूट लिए जेवर, देखिए विडियो 7 बदमाश एक साथ…
Illegal Paddy Seized : रातों-रात दबिश से मचा हड़कंप, 313 क्विंटल अवैध धान पकड़ाया, लाखों का माल जब्त
No Entry 🚫 में प्रवेश करने वाले भारी वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, सात महीने में 82 वाहनों पर दुर्ग पुलिस का Action 🛑 सिविक सेंटर में 6 वाहनों पर आज कार्रवाई
VB-GRAMJI Implementation : छत्तीसगढ़ की ‘साइबर पंचायत’ का दिल्ली में डंका, शिवराज सिंह ने सराहा साय सरकार का माडल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Flight Ticket Price : दिवाली पर हवाई सफर हुआ महंगा, पुणे का टिकट 20 हजार और मुंबई का 15,500 रुपए तक
Raipur Flight Ticket Price : दिवाली पर हवाई सफर हुआ महंगा, पुणे का टिकट 20 हजार और मुंबई का 15,500 रुपए तक

नवंबर के पहले 10 दिनों के लिए हवाई…

Bilaspur Durga Visarjan
Bilaspur Durga Visarjan : बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन की भव्य झांकियां, 5 किलोमीटर तक उमड़ी भीड़

शिव-सती के 51 स्वरूप, भगवान शिव की बारात…

Chhattisgarh Education Department Cases : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में 14 हजार से ज्यादा केस, किसी का प्रमोशन तो किसी की पेंशन अटकी
Chhattisgarh Education Department Cases : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में 14 हजार से ज्यादा केस, किसी का प्रमोशन तो किसी की पेंशन अटकी

छत्तीसगढ़ का शिक्षा विभाग ( Chhattisgarh Education Department…

Home Guard Salary
Home Guard Salary : छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव, अब हर महीने मिल सकते हैं 30,870 रुपये

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों के लिए…

Bastar Dussehra
Bastar Dussehra : बस्तर दशहरे में बड़ा हादसा, विजय रथ के पहिए के नीचे दबकर ग्रामीण की मौत

जगदलपुर में बस्तर दशहरे की भीतर रैनी रस्म…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?