CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Liness News : “भिलाई की एकता और मेहमान नवाजी की छाप दिल में सदैव रहेगी” – दीपा घई, लीनेस डिस्ट्रिक्ट सीएम सम्पदा की द्वितीय कैबिनेट “आस्था” में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की दो सौ सदस्यों की शिरकत

Liness News : “भिलाई की एकता और मेहमान नवाजी की छाप दिल में सदैव रहेगी” – दीपा घई, लीनेस डिस्ट्रिक्ट सीएम सम्पदा की द्वितीय कैबिनेट “आस्था” में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की दो सौ सदस्यों की शिरकत

By Newsdesk Admin
31/07/2024
Share

फाउंडर प्रेसिडेंट लीनेस अंजू कटारे को क्राउन पहना श्रीफल से सम्मान

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। ऑल इंडिया‌ लीनेस क्लब से संबंधित डिस्ट्रिक्ट सीएम 1 सम्पदा की द्वितीय कैबिनेट “आस्था” विगत दिनों लीनेस क्लब भिलाई के सौजन्य से सम्पन्न हुई जिसमें सेवाभावी संस्था को अपनी सक्रियता बनाए रखने एवं मित्रता को बढ़ावा देने के उद्देश्य को प्रमुखता से उद्धृत किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 70 क्लबों के लगभग 200 सदस्यों ने शिरकत की।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुभारंभ पश्चात लीनेस क्लब भिलाई की अध्यक्ष नीता गुप्ता ने स्वागत भाषण में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट दीपा घई के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट आस्था के आयोजन की जिम्मेदारी देकर उन्होंने भिलाई क्लब का मान बढ़ाया है। लीनेस क्लब भिलाई द्वितीय कैबिनेट की मेजबानी से गौरवान्वित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डिस्ट्रिक्ट सीएम 1 संपदा की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट दीपा घई ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 70 क्लब हैं जिनकी सदस्य संख्या लगभग एक हजार से भी अधिक है। आगामी नवंबर माह में ऑल इंडिया लीनेस क्लब का आयोजन सतना में होने जा रहा है जिसमें पूरे भारत से लिनेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

डिस्ट्रिक्ट सचिव प्रशासनिक नूतन गंधोक एवं डिस्ट्रिक्ट सचिव मंगला ने डिस्ट्रिक्ट में होने वाली गतिविधियों का ब्यौरा दिया। डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय का ब्यौरा सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। मंच पर उपस्थित निवृत्तमान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सोनाली एवं चार्टर्ड प्रेसिडेंट अंजू कटारे ने भी सभा को संबोधित किया।

पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रत्ना ओस्तवाल, तृप्ता कौर केंबो, माला पॉल, वीणा अग्रवाल, शोभा खाखरिया, जया सुर, वाइस प्रेसिडेंट रश्मि अग्रवाल, अनीता कपूर एवं सुमन सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जयंती शर्मा ने किया गया। डिस्ट्रिक्ट सीएम 1 संपदा की सभी एरिया ऑफिसर ने अपने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की। ध्वज वंदना का पठन लीनेस क्लब भिलाई की कोषाध्यक्ष सुरेखा जैन, गणेश वंदना अंजना विनायक एवं आभार शालिनी मंत्री द्वारा व्यक्त किया गया।

कैबिनेट के दूसरे सत्र में लीनेस क्लब भिलाई द्वारा लीनेस फाऊंडेशन डे पर एक नृत्य नाटिका भी हुई जिसमें लीनेस क्लब भिलाई के सदस्यों द्वारा लीनेस क्लब की स्थापना का उद्देश्य और उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम की परिकल्पना एवं संकलन नूतन गंधोक द्वारा किया गया। नृत्य नाटिका के बाद फाउंडर प्रेसिडेंट लीनेस अंजू कटारे को क्राउन पहना कर श्रीफल से सम्मानित किया गया।

लीनेस क्लब भिलाई ने कैबिनेट के द्वितीय सत्र में रंगीलो सावन का भी उत्सव मनाया जिसमें नृत्य नाटिका के माध्यम से कट रहे पेड़ पौधों के कारण पर्यावरण को होने वाले नुकसान और वृक्षों की रक्षा का संदेश दिया गया। नृत्य नाटिका में सूत्रधार की भूमिका में नूतन गंधोक और सीमा खुखरानिया रहीं। इस अवसर पर लीनेस क्लब भिलाई के सदस्यों के आलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्लबों से आई हुई लिनेस ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट दीपा घई और फाउंडर प्रेसिडेंट अंजू कटारे सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने लीनेस क्लब भिलाई और कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस घई ने कहा कि भिलाई की एकता और मेहमान नवाजी की छाप हमारे दिल में सदैव रहेगी।

कार्यक्रम में किरण झाम्ब, आशा सिंह, मधु सिंघानिया, उमा गुप्ता, अनीता सहगल, शक्ति धरनी, उज्जवला सिंघल, मंजू सुराना, सुषमा उपाध्याय, नंदिनी, गीता मिश्रा, अर्चना, रीता खुखरानिया, रश्मी लाखोटिया, शालिनी, उर्मिला, प्रिया, मीना, मंजू तिवारी, जया त्रिवेदी, पुष्पा, लता, कल्पना, स्नेह गुप्ता, पूनम आहूजा, मनमोहन राणा, सुषमा गुप्ता, पिंकी अग्रवाल, शुभ्रा, राजश्री जैन सहित अन्य लीनेस उपस्थित रहीं।

Virat Kohli’s emotional statement after his century : बोले- एक दिन सब खत्म हो जाएगा
Bike Rider Death : बस्तर का सफर बना महिला बाइक राइडर की आखिरी यात्रा, ट्रेलर की टक्कर से 24 वर्षीय रिद्धि की मौत
Chhattisgarhi Language 8th Schedule : छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में जगह दिलाने की तैयारी, राज्यपाल ने समिति बनाने की कही बात
अस्पताल-बंद स्कूलों के मुद्दे लेकर BSP पहुंचे MLA रिकेश, निदेशक प्रभारी से हुई सार्थक चर्चा
प्रतिबंध के बाद भी चायनीज मांझा की खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आईजी से की चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?