CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार में बैन है शराब, अब ‘ताड़ी’ पर छिड़ी बहस, चिराग पासवान ने जो कहा, उससे जानना चाहिए

बिहार में बैन है शराब, अब ‘ताड़ी’ पर छिड़ी बहस, चिराग पासवान ने जो कहा, उससे जानना चाहिए

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

29 अप्रैल 2025 :

Chirag Paswan News: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि ताड़ी एक ‘प्राकृतिक उत्पाद’ है और इसे शराब की श्रेणी में नहीं रखा जाना चाहिए. बिहार में शराब प्रतिबंधित है. पासवान विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के उस वादे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें यादव ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) आगामी विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में आती है तो ताड़ी पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया जाएगा.

ताड़ी एक प्राकृतिक उत्पाद- चिराग पासवान

पासवान ने मीडिया से कहा, ‘मैंने कई बार कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी के तौर पर मेरी पार्टी राज्य में सरकार का समर्थन कर रही है, लेकिन वह यहां शासन का हिस्सा नहीं है. मैं निश्चित रूप से मानता हूं कि ताड़ी एक प्राकृतिक उत्पाद है और इसे शराब नहीं माना जाना चाहिए.’

ताड़ी का व्यवसाय परंपरागत रूप से पासवान समुदाय से जुड़ा

ताड़ी का व्यवसाय राज्य में परंपरागत रूप से पासवान समुदाय से जुड़ा रहा है. तेजस्वी यादव ने पटना में रविवार को पासी समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि शराबबंदी कानून ने उस समुदाय को प्रभावित किया है, जिसकी आजीविका का एकमात्र साधन ताड़ी निकालना था. ताड़ी पर प्रतिबंध हटाने का वादा करते हुए यादव ने कहा कि पासी समुदाय पीढ़ियों से यह काम करता आ रहा है और उनके पास आजीविका कमाने के लिए कोई और कौशल या कृषि भूमि नहीं है.

शराबबंदी कानून से ताड़ी को बाहर रखने के राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतन राम मांझी ने स्पष्ट किया, ‘नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून के तहत ताड़ी को पहले ही मुक्त कर दिया है. शराबबंदी बुरी नहीं है. हम नीति की समीक्षा करने और जुर्माना भरने के बाद शराब पीने वाले नाबा‍ल‍िगों को रिहा करने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हैं. हालांकि, जो लोग जुर्माना नहीं भर पाते हैं, उन्हें जेल में डाल दिया जाता है.

Israel Lebanon War : सीजफायर पर फिर संकट! लेबनान में इजरायली हमलों से 18 मौतें, हिज्बुल्लाह ने भी किया बड़ा पलटवार
बिहार: 50 रुपये के विवाद में धू-धूकर जला शो-रूम, पहले धमकी दी फिर लगा दी आग, जानें मामला
जिले में बड़ा फेरबदल: थोक में पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों में बदले स्टाफ
रामभक्तों के लिए खुशखबरी, अब तुरंत कर पाएंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन, मंदिर ट्रस्ट ने शुरू की तत्काल सेवा
PNG vs LPG India : “PNG अपनाओ या LPG बंद, सरकार का सख्त आदेश, 3 महीने में करना होगा गैस कनेक्शन बदलना”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Social Boycott Case
Dhamtari Social Boycott Case : 2 साल से सामाजिक बहिष्कार झेल रहा साहू परिवार, 31 लोगों का हुक्का-पानी बंद

Dhamtari Social Boycott Case : मामले को लेकर…

Raipur Trainee SI Suspended
Raipur Trainee SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप में ट्रेनी SI पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित

Raipur Trainee SI Suspended : मामले को गंभीर…

Fake Number Plate
Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल

दूसरे वाहन के पंजीयन क्रमांक का दुरुपयोग कर…

Country-Made Pistol
Country-Made Pistol : देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का कट्टा और राउंड बरामद

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के उड़िया बस्ती स्थित लक्ष्मी…

Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : धमतरी जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?