CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लिव-इन पार्टनर की गला घोंट हत्या, शव के कई टुकड़े कर जंगल में जानवरों के लिए छोड़ दिया, आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में

लिव-इन पार्टनर की गला घोंट हत्या, शव के कई टुकड़े कर जंगल में जानवरों के लिए छोड़ दिया, आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में

By Newsdesk Admin
28/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय युवक ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखंड राज्य के खूंटी जिले की इस वारदात को सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। आपको बता दें कि यह मामला हत्या के लगभग एक पखवाड़े बाद 24 नवंबर को उस समय सामने आया जब जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव के समीप एक आवारा कुत्ते को मानव अंग के साथ देखा गया।

मिली जानकारी के अनुसार भेंगरा पिछले कुछ वर्ष से जिले की ही 24 वर्षीय महिला के साथ तमिलनाडु में ‘लिव-इन’ में रह रहा था। कुछ समय पहले वह झारखंड लौटा और अपनी साथी को बताए बिना उसने दूसरी महिला से शादी कर ली और अपनी पत्नी को साथ लिए बिना ही दक्षिणी राज्य वापस चला गया। खूंटी एसपी अमन कुमार ने  बताया कि यह क्रूर घटना 8 नवंबर को खूंटी में हुई। आरोपी ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी और वह पीड़िता को अपने घर नहीं ले जाना चाहता था। आरोपी उसे जरियागढ़ थाने के जोरदाग गांव में अपने घर के पास एक जंगल में ले गया और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

मामले की जांच कर रहे निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि व्यक्ति तमिलनाडु में एक कसाई की दुकान में काम करता था और ‘चिकन’ काटने में माहिर था। उसने महिला के शरीर के अंगों को 40 से 50 टुकड़ों में काटने की बात स्वीकार की और फिर उन्हें जंगल में जंगली जानवरों के खाने के लिए छोड़ दिया। पुलिस ने 24 नवंबर को इलाके में एक कुत्ते को कटे हुए मानव हाथ के साथ देखने के बाद महिला के शव के कई अंग बरामद किए। महिला को उसकी शादी के बारे में पता नहीं था, इसलिए उसने उस पर खूंटी लौटने का दबाव बनाया। रांची पहुंचने के बाद वे 24 नवंबर को ट्रेन से उस व्यक्ति के गांव के लिए रवाना हो गए। आरोपी उसे एक ऑटोरिक्शा में खूंटी स्थित अपने घर के पास ले गया और उसे इंतजार करने के लिए कहा। वह धारदार हथियार लेकर लौटा और उससे दुष्कर्म करने के बाद दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने शव को 40 से 50 टुकड़ों में काटा और खुद अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए घर चला गया। शव के टुकड़ों की बरामदगी के बाद जंगल में मृत महिला के सामान वाला एक बैग भी मिला, जिसमें उसका आधार कार्ड भी शामिल था। महिला की मां को मौके पर बुलाया गया और उसने अपनी बेटी के सामान की पहचान की। इस घटना से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं और 2022 में हुए श्रद्धा वाकर हत्याकांड की याद ताजा कर दी। ‘लिव-इन पार्टनर’ ने ही वॉकर की हत्या की थी और उसके शव के टुकड़े कर दक्षिण दिल्ली स्थित महरौली के जंगल में फेंक दिया था।

ITI के ज्वाइंट डायरेक्टर से दिनदहाड़े 3.5 लाख की लूट, दो बाईक सवार CCTV में कैद, चप्पा चप्पा छान रही छत्तीसगढ़ पुलिस
ITMS E-Challan Rule : रायपुर में ट्रैफिक सिस्टम बदला, अब कैमरा बोलेगा और कोर्ट सुनेगा
Domestic Violence Case : पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, बेटियों को दे दी जहर खाने की धमकी
Major action against Digital Arrest scam in India : WhatsApp ने 9400+ अकाउंट किए बैन
Vishnu Deo Sai Statement Fuel : एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर CM साय का बयान, “जनता को बड़ी राहत, PM मोदी का आभार”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Re NEET UG 2026 Result
Re NEET UG 2026 Result : छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर

Re NEET UG 2026 Result

Balodabazar SP Raigaurav Rampravesh
Balodabazar SP Raigaurav Rampravesh : बलौदाबाजार-भाटापारा को मिले नए एसपी, राय गौरव रामप्रवेश ने संभाली कमान

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : बलौदाबाजार एसपी राय…

Nakti Bulldozer Action
Nakti Bulldozer Action : नकटी मामले में राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, मिला ये भरोसा

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : नकटी बुलडोजर कार्रवाई…

Sleeper Coach Bedroll Facility
Sleeper Coach Bedroll Facility : अब स्लीपर कोच में भी मिलेगा बेडरोल, जानिए किराया और नियम

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : लंबी दूरी की…

Mahtari Vandan Yojana : 1.55 लाख नाम कटे,
Mahtari Vandan Yojana : 1.55 लाख नाम कटे, विधानसभा में जमकर हंगामा

Mahtari Vandan Yojana

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?