CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » LIVE: नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, बीजेपी के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

LIVE: नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, बीजेपी के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

By Newsdesk Admin 26/02/2025
Share

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है. बीजेपी के 7 विधायकों ने राजभवन में आज मंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने वालों में दरभंगा विधायक संजय सरावगी, बिहारशरीफ से विधायक सुनील कुमार, जाले विधायक जीवेश मिश्रा, साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह, रिगा विधायक मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू हैं. जीवेश मिश्रा और संजय सरावगी मिथिला पाग पहनकर मंत्री पद की शपथ लेने राजभवन पहुंचे.

मौजूदा समय में बिहार सरकार में 30 मंत्री हैं. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और 2 डिप्टी सीएम शामिल हैं. कैबिनेट में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं. कैबिनेट विस्तार से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इस तरह अब 7 मंत्री पद खाली हैं.सुनील कुमार ने ली शपथपेशे से डॉक्टर सुनील कुमार 2013 में बीजेपी में शामिल हुए थे. इससे पहले 2005 और 2010 में वो जेडीयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े और जीते थे.

मौजूदा समय में वो बिहारशरीफ से बीजेपी के विधायक हैं.जाले विधायक जीवेश बने मंत्रीदरभंगा की जाले विधानसभा सीट से विधायक जीवेश मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. वो पहले भी नीतीश कैबिनेट में मिनिस्टर रहे हैं. नवंबर 2020 से अगस्त 2022 तक जीवेश श्रम मंत्री रहे.राजू सिंह ने ली मंत्री पद की शपथलोकजनशक्ति पार्टी से राजनीति की शुरुआत करने वाले और मौजूदा समय में साहेबगंज सीट से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह भी नीतीश कैबिनेट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है. इसके साथ ही मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू और विजय कुमार मंडल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

विधायक से मंत्री बनेसंजय सरावगी ने कहा, मिथला का मान-सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है पाग. निश्चित रूप से मुख्यमंत्री ने हम पर जो विश्वास किया है, उस पर हम खरे उतरेंगे. हम पूरे बिहार का काम देखेंगे. पूरे बिहार में हमारा लक्ष्य 225 सीटों से ज्यादा का है. वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिन लोगों को मंत्री बनाया गया है, उनके पास लंबा अनुभव है. इसका लाभ जनता और सरकार को मिलेगाये भी पढ़ें-बिहार में BJP के 3 दिन में 3 बड़े फैसले, मोदी ने सेट किया एजेंडा, नड्डा ने दिया टास्क, अब नीतीश कैबिनेट के विस्तार से सधेगा समीकरणबेचैनी पर काबू रखे आरजेडीनीतीश कैबिनेट विस्तार पर आरएलएमअध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, मंत्रिपरिषद का विस्तार पहले से ही होने की उम्मीद थी.

जिस समय पूरा मंत्रिपरिषद बना था, तब कुछ सीटें खाली रह गई थीं, जो कि बीजेपी के कोटे की थीं. उसी आधार पर आज विस्तार हो रहा है. इसमें कुछ नया नहीं है. ऐसा नहीं है कि ये अचानक हुआ. ये पहले से ही होना था. कोई बेचैनी नहीं है. आरजेडी के लोग अपनी बेचैनी पर काबू रखें.

You Might Also Like

Plane Engine Fire : उड़ान भरते ही भड़की आग, हवा में 9 मिनट तक दहशत… अटलांटा जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा

Bihar New CM Announcement : बिहार की सियासत में बड़ा ट्विस्ट! इस तारीख को होगा नए CM का ऐलान, पवन सिंह को लेकर भी बड़ा संकेत

NASA Moon Mission : 54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान, Artemis II मिशन से शुरू होगा अंतरिक्ष का नया अध्याय

Naxalism Issue Chhattisgarh : नक्सल मुद्दे पर राजनीति क्यों, सीएम साय का कांग्रेस पर तीखा वार, जवानों के सम्मान की दी नसीहत

GST Update India : नए वित्तीय साल का असर जेब पर साफ, कहीं बढ़ा टैक्स, कहीं मिली राहत, जानिए क्या-क्या बदला

Newsdesk Admin 26/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Plane Engine Fire : उड़ान भरते ही भड़की आग, हवा में 9 मिनट तक दहशत… अटलांटा जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। हवाई सफर के दौरान…

Bihar New CM Announcement : बिहार की सियासत में बड़ा ट्विस्ट! इस तारीख को होगा नए CM का ऐलान, पवन सिंह को लेकर भी बड़ा संकेत

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। बिहार की राजनीति में…

NASA Moon Mission : 54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान, Artemis II मिशन से शुरू होगा अंतरिक्ष का नया अध्याय

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। दुनिया एक बार फिर…

Nawazuddin Siddiqui Film : इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में चमकी नवाज़ की फिल्म, अब भारत में मचाने आ रही है धमाल

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। अपनी दमदार एक्टिंग के…

Gariaband Naxal Operation: ढाई साल में खत्म हुआ नक्सल नेटवर्क, 31 ढेर, कई बड़े कमांडर ढहे

(Gariaband Naxal Operation) के तहत जिले में सुरक्षा…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Plane Engine Fire : उड़ान भरते ही भड़की आग, हवा में 9 मिनट तक दहशत… अटलांटा जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा

01/04/2026
देश-दुनियाराजनीति

Bihar New CM Announcement : बिहार की सियासत में बड़ा ट्विस्ट! इस तारीख को होगा नए CM का ऐलान, पवन सिंह को लेकर भी बड़ा संकेत

01/04/2026
देश-दुनिया

NASA Moon Mission : 54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान, Artemis II मिशन से शुरू होगा अंतरिक्ष का नया अध्याय

01/04/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Naxalism Issue Chhattisgarh : नक्सल मुद्दे पर राजनीति क्यों, सीएम साय का कांग्रेस पर तीखा वार, जवानों के सम्मान की दी नसीहत

01/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?